{"_id":"5d5822068ebc3e89a470c355","slug":"the-opposition-strategy-for-himachal-assembly-monsoon-session","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल विधानसभा मानसून सत्र में तीखे तेवरों से सदन को गरमाएगा विपक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल विधानसभा मानसून सत्र में तीखे तेवरों से सदन को गरमाएगा विपक्ष
Sun, 18 Aug 2019 02:49 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 18 Aug 2019 02:49 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा के मानसून सत्र में विपक्ष तीखे तेवरों से सदन को गरमाएगा। विधानसभा में विपक्ष कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है। इसके अलावा नशा माफिया, खनन माफिया और वन माफिया पर शिकंजा कसने में सरकार की विफलता को लेकर भी विपक्ष जोरदार हमला बोलेगा।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों के अनुसार सरकार के अभी तक के कार्यकाल में क्या कारनामे प्रदेश में हुए हैं, इसे लेकर भी सरकार पर निशाना साधा जाना है। प्रदेश में बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था को लेकर भी विपक्ष सदन में सरकार को घेरेगा।
विज्ञापन
प्रदेश में अपराध के आंकड़ों को लेकर भी विपक्ष हमलावर रहेगा। विपक्ष प्रदेश के विभिन्न जिलों से संबंधित जनहित से जुड़े मुद्दों को सदन में जोरदार तरीके से उठाएगा। सड़कों की खस्ता हालत, स्वास्थ्य संस्थानों, शिक्षण संस्थानों सहित अन्य विभागों में रिक्त पदों को लेकर भी सरकार को घेरा जाएगा।
विज्ञापन