Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The only son settled in America after completing his studies, leaving his elderly parents alone in Shimla.

Shimla: पढ़ाई कर अमेरिका में बस गया इकलौता बेटा, शिमला में बुजुर्ग माता-पिता अकेले

Mon, 17 Nov 2025 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: शिमला ब्यूरो Updated Mon, 17 Nov 2025 11:59 PM IST
सार

नौकरी के लिए अमेरिका गया बुजुर्ग माता-पिता का इकलौता बेटा अब वहीं जाकर बस गया। माता-पिता अब शिमला में अकेले हैं। देखरेख करने वाला कोई नहीं। 

विज्ञापन
The only son settled in America after completing his studies, leaving his elderly parents alone in Shimla.
बेटा विदेश में बस गया, शिमला में बुजुर्ग माता-पिता अकेले। - फोटो : freepik

विस्तार

पढ़ाई के बाद नौकरी के लिए अमेरिका गया बुजुर्ग माता-पिता का इकलौता बेटा अब वहीं जाकर बस गया। माता-पिता अब शिमला में अकेले हैं। देखरेख करने वाला कोई नहीं। वहीं जिस बेटे को बुढ़ापे का सहारा समझा था वह अब शिमला आना तो दूर, माता-पिता को फोन तक नहीं करता। शिमला के संजौली में रहने वाला बुजुर्ग दंपती अब तीन साल से बेटे के लौटने का इंतजार कर रहा है। अकेलेपन से परेशान दंपती ने उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर परामर्श केंद्र में डॉक्टर और अधिकारियों के सामने अपनी व्यथा सुनाई।

विज्ञापन
Trending Videos

बेटे के न होने से वह दोनों अकेले पड़ गए
बोले-उन्हें बेटे के पैसे नहीं चाहिए, बस उसका साथ चाहिए। बेटे के न होने से वह दोनों अकेले पड़ गए हैं। बुजुर्ग पिता ने कहा कि वह सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्त हैं। संजौली क्षेत्र में अपना मकान है। बेटे को शिमला के अच्छे स्कूल में पढ़ाई करवाई। फिर बड़े संस्थान से प्रोफेशनल कोर्स भी करवाया। इसे अमेरिका भेजा ताकि अपनी पसंद की नौकरी कर सके। बेटा अमेरिका चला गया। पहले तो सब कुछ ठीक रहा लेकिन फिर धीरे-धीरे बात कम होने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब बेटा शिमला नहीं आ रहा
बेटे ने अपनी पसंद की लड़की से वहां शादी भी कर ली। अब बेटा शिमला नहीं आ रहा। इंतजार करते हुए तीन साल हो गए हैं। हाल चाल जानने के लिए अब फोन तक नहीं करता। माता-पिता फोन करते हैं तो बेटा समय न होने की बात कहकर कई बार फोन काट देता है। बोले-उन्हें बेटे के पैसे नहीं चाहिए, बस उसका साथ चाहिए। बेटे के न होने से वह दोनों अकेले पड़ गए हैं।

विज्ञापन

दोस्तों-परिजनों से मिलें, उनसे बात करें : एडीएम
उपायुक्त कार्यालय के परामर्श केंद्र में डॉक्टर ने बुजुर्ग दंपत्ती से बात की। कहा कि अकेलापन दूर करना जरूरी है। एडीएम ज्योति राणा ने कहा कि तनाव न लें और अपने पुराने मित्रों, परिजनों से बात करें। उनके पास जाएं और मेल-मिलाप करें। चाहे तो शहर में बने डे केयर सेंटर में जाकर दूसरे बुुजुर्गाें से मिले और किसी गेम्स आदि में हिस्सा लें। एडीएम ने कहा कि परामर्श केंद्र में इस तरह का यह पहला मामला आया है।

बुजुर्गाें का शहर बन रहा शिमला
राजधानी में बुजुर्गाें के अकेले रहने का यह पहला मामला नहीं है। शहर में सैकड़ों बुजुर्ग दंपत्ति ऐसे हैं जो अब अकेले रहते हैं। इनके बच्चे विदेश में बस गए हैं। मजबूरन कई बुजुर्गाें को देखरेख के लिए केयरटेकर रखने पड़े हैं। जाखू में कुछ साल पहले एक बुजुर्ग कर्मी की मौत हो गई थी। यह शिमला में अकेला रहता था जबकि बच्चे विदेश में रहते थे। इसकी मौत का पता भी लोगों को तब लगा जब भीतर से बंद घर से शव सड़ने की बदबू आने लगी। शहर में अकेले रहने वाले कई बुजुर्गाें ने महापौर सुरेंद्र चौहान से उनके लिए खलीनी और संजौली में डे केयर सेंटर खुलवाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed