फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The nation's first Digital Assembly in Himachal Pradesh

देश की पहली डिजिटल विधानसभा हिमाचल में

Sat, 05 Jul 2014 09:06 AM IST
Updated Sat, 05 Jul 2014 09:06 AM IST
विज्ञापन
The nation's first Digital Assembly in Himachal Pradesh

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि हमारे लिए यह गौरव का विषय है कि हिमाचल प्रदेश की विधानसभा देश की प्रथम डिजिटल विधानसभा बन गई है तथा हमारी विधानसभा उच्च तकनीकयुक्त हो गई है और यहां ई-विधान प्रणाली स्थापित कर दी गई है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री को विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल ने सदन में आमंत्रित किया था, ताकि वे विधानसभा की अपनाई गई आधुनिक डिजिटल ऑनलाइन प्रणाली से रूबरू हो सकें। मानसून सत्र से हिमाचल विधानसभा पूरी तरह पेपर लेस हो जाएगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने जताई खुशी

The nation's first Digital Assembly in Himachal Pradesh

मुख्यमंत्री ने कहा कि समय आ गया है कि तेजी से बदलते विश्व के साथ कदमताल करने के लिए आधुनिक डिजिटल तकनीक अपनाई और सीखी जाए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 में स्वर्ण जयंती समारोह मनाने के साथ-साथ प्रदेश विधानसभा में वर्ष 1925 में भारतीय महिलाओं को मताधिकार प्रदान करने का ऐतिहासिक निर्णय यहीं लिया गया था। तब पंडित मोतीलाल नेहरू ने इस संबंध में प्रस्ताव प्रस्तुत किया था और लाला लाजपत राय ने इसका समर्थन किया था।

इस प्रस्ताव को सदन ने सर्वसम्मति से पारित किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें यह जानकर प्रसन्नता हुई है कि प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र पूरी तरह डिजिटल होगा और इस दौरान सदन में कागजरहित कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस दौरान मंत्रियों तथा सचिवों के मध्य संचार भी ऑनलाइन होगा और वीडियो कांफ्रेंसिंग, डिजिटल वीडियो रिकॉर्डिंग और वेब स्ट्रीमिंग की सुविधाएं भी उपलब्ध होगी।

टच स्क्रीन से होगी वोटिंग और रिकॉ‌र्डिंग

The nation's first Digital Assembly in Himachal Pradesh

विधानसभा अध्यक्ष बीबीएल बुटेल ने मुख्यमंत्री को बताया कि ई-विधान प्रोजेक्ट को 8.12 करोड़ रुपये से स्थापित किया जा रहा है। एनआईसीएसआई नई दिल्ली को इसके कार्यान्वयन के लिए तकनीकी एजेंसी बनाया गया है।

इस प्रणाली में आवश्यकता पड़ने पर टच स्क्रीन के माध्यम से ई-वोटिंग और किसी कार्य के आरंभ एवं अंत समय तथा विचार विमर्श के दौरान सदस्यों की डिजिटल रिकॉडिंग की सुविधा है। जानकारी सदन में एलईडी के माध्यम से तथा सदस्यों की सीटों पर लगे लैपटॉप पर प्रदर्शित होगी। कुल 73 लैपटॉप लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed