{"_id":"68766092ec525b14dd0fc3f5","slug":"the-municipal-corporation-will-increase-greenery-in-the-capital-by-planting-ten-thousand-saplings-shimla-news-c-19-sml1001-567976-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: दस हजार पौधे लगाकर राजधानी में हरियाली बढ़ाएगा नगर निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: दस हजार पौधे लगाकर राजधानी में हरियाली बढ़ाएगा नगर निगम
विज्ञापन
महापौर ने वन विभाग के अधिकारियों से अभियान के लिए पौधे मुहैया करवाने का किया आग्रह
चमियाना और शिमला ग्रामीण में किया जाएगा पौधरोपण
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में बरसात के मौसम के दौरान नगर निगम दस हजार पौधे लगाएगा। सामाजिक संगठनों और आम जनता के साथ मिलकर नगर निगम जल्द ही अभियान चलाने जा रहा है। इसके लिए वन विभाग से पौधे उपलब्ध करवाने को कहा गया है।
नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान मंगलवार को वन विभाग के अधिकारियों से मिले और अभियान में शामिल होने के लिए सहयोग मांगा। महापौर ने कहा कि अगले एक महीने के भीतर पांच से दस हजार नए पौधे लगाने की योजना है। इसके लिए जगह चिह्नित की जा रही है। शहर में अब पौधे लगाने के लिए जगह की कमी है। इसलिए शिमला ग्रामीण और चमियाना के कुछेक इलाके पौधरोपण के लिए चयनित किए हैं। अभियान के दौरान सामाजिक संगठन न सिर्फ पौधे लगाएंगे बल्कि इनके सरंक्षण का जिम्मा भी उठाएंगे। शिमला से सटे सभी इलाके हरे भरे हों, इसके लिए नगर निगम बड़ी पहल करने जा रहा है। महापौर ने कहा कि नगर निगम और सरकार कार्बन क्रेडिट (पर्यावरणीय मुद्रा) के लिए भी अपना दावा केंद्र के समक्ष पेश करने जा रहे हैं। प्रदेश का 65 फीसदी से ज्यादा इलाका वन से घिरा हुआ है। नए पौधे लगाने और इनके सरंक्षण के लिए हिमाचल सराहनीय काम कर रहा है। इसके एवज में केंद्र से कार्बन क्रेडिट के तहत बजट मिलना चाहिए।
नुकसान को लेकर मांगी रिपोर्ट
महापौर सुरेंद्र चौहान ने शहर में बारिश के चलते हुए नुकसान की रिपोर्ट भी अधिकारियों से मांगी है। नगर निगम को अब तक भारी बारिश से करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। महापौर ने मंगलवार को टाउनहॉल में अधिकारियों से नुकसान को लेकर चर्चा भी की। साथ ही पार्षदों से वार्डाें में हुए नुकसान को लेकर बात की। महापौर का कहना है कि जो काम जरूरी हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। सड़कों और रास्तों को बहाल करना प्राथमिकता है। इसके लिए पार्षदों से भी प्रस्ताव लिए जा रहे हैं।