{"_id":"60c0d30673803908cb194703","slug":"the-most-venomous-snake-king-cobra-is-present-in-sirmaur-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरमौर में मौजूद है सबसे जहरीला सांप किंग कोबरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर में मौजूद है सबसे जहरीला सांप किंग कोबरा
Wed, 09 Jun 2021 08:11 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 09 Jun 2021 08:11 PM IST
सार
हिमाचल वन विभाग के अधिकारियों ने मौके का मुआयना करने के बाद साफ किया है कि यह किंग कोबरा है। इसकी रिपोर्ट तैयार कर वन विभाग के कर्मियों को अलर्ट रहने को भी कहा है।
विज्ञापन
सिरमौर में मिला सबसे जहरीला सांप किंग कोबरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर की शिवालिक पहाड़ियों में सबसे जहरीला माना जाने वाला किंग कोबरा सांप मौजूद है। कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में पहाड़ी की ओर जा रहा सांप किंग कोबरा ही था। वन विभाग ने इसकी अधिकारिक पुष्टि की है। हिमाचल वन विभाग के अधिकारियों ने मौके का मुआयना करने के बाद साफ किया है कि यह किंग कोबरा है। इसकी रिपोर्ट तैयार कर वन विभाग के कर्मियों को अलर्ट रहने को भी कहा है।
विज्ञापन
वन प्राणी विशेषज्ञों के अनुसार भारत का नेशनल रेप्टाइल किंग कोबरा देश के कई हिस्सों में पाया जाता है जिसमें इनमें रेन-फॉरेस्ट एरिया जैसे भारत के पूर्वी और पश्चिमी घाट, उत्तर-पूर्वी राज्य, सुंदरबन और अंडमान के कुछ इलाके आते हैं। इसके अलावा पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के कुछ जिलों में भी किंग कोबरा यदा-कदा देखा जाता है, लेकिन देवभूमि हिमाचल में इससे पहले किंग कोबरा नहीं देखा गया। हालांकि, कुछ अरसे पहले चंबा में भी इसी तरह का सांप देखा गया था लेकिन वह कोबरा प्रजाति का ही था लेकिन किंग कोबरा नहीं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार फांदी गांव में शिवालिंग पहाड़ी पर स्थानीय व्यक्ति प्रवीण ने सबसे पहले यह सांप देखा था। उसने बाकायदा इसकी तस्वीरें और वीडियो भी ली। प्रवीण को किंग कोबरा उस समय दिखा, जब वह सुबह की सैर के लिए निकले थे। उनके साथ कुत्ता भी था। कुत्ते ने किंग कोबरा की मौजूदगी को भांपकर अपने मालिक को सचेत कर दिया। डीएफओ पांवटा साहिब कुणाल अंग्रीश ने बताया कि यह सांप करीब तीन मीटर लंबा था। वीडियो में इसके प्रमाण है। जहां-जहां वह दिखाई दिया उन इलाकों का निरीक्षण किया गया है। जहां सांप की मौजूदगी के प्रमाण मिले हैं।
विज्ञापन