{"_id":"6b03ac4c8513775a19bdd284e0cb910b","slug":"the-ministry-of-commerce-did-not-admires-gujarat-model","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉमर्स मंत्रालय ने नहीं सराहा गुजरात मॉडल : आनंद शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉमर्स मंत्रालय ने नहीं सराहा गुजरात मॉडल : आनंद शर्मा
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 08 May 2014 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री आनंद शर्मा ने कहा है कि ये बात सही नहीं है कि केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय ने गुजरात के भूमि अधिग्रहण मॉडल को सराहा है। मंत्रालय को दी गई एक रिपोर्ट में कंसल्टेंसी फर्म एक्सेंचर ने इस मॉडल को सही बताया है, न कि कॉमर्स मंत्रालय ने।
विज्ञापन
केंद्र सरकार की नजर में गुजरात में कुछ उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए दी गई भूमि की आवंटन प्रक्रिया गलत है। फिर चाहे अधिग्रहण की नीति जैसी भी हो। वह शिमला में वोट डालने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
आनंद शर्मा ने कहा कि उनके मंत्रालय या केंद्र सरकार ने कभी गुजरात के किसी मॉडल की तारीफ नहीं की है। मंत्रालय के पॉलिसी एंड प्रमोशन विंग ने एक्सेंचर को कंसलटेंट नियुक्त किया है और उसकी रिपोर्ट में गुजरात के ऊपर भी कई राज्य दिखाए गए हैं।
विज्ञापन
इसलिए केवल गुजरात से जोड़कर इसे देखना ठीक नहीं है। आनंद शर्मा ने अपना वोट भराड़ी के कलस्टन बूथ पर बुधवार को सवेरे सवा दस बजे डाला। उनके साथ एपीडा के निदेशक कुलदीप राठौर, प्रदेश कांग्रेस महासचिव हरभजन सिंह भज्जी और प्रदेश कांग्रेस सचिव अनिल गोयल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
उन्होंने ये दावा भी किया कि लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी की कोई लहर नहीं है। इसके बाद आनंद शर्मा वाराणसी के लिए रवाना हो गए। वह पिछले तीन दिन से शिमला में थे।