फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The market was abuzz with activity on the occasion of Bhai Dooj, with crowds flocking to shop.

Shimla News: भाई दूज को लेकर बाजार में रही रौनक, खरीदारी को उमड़ी भीड़

Wed, 22 Oct 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
The market was abuzz with activity on the occasion of Bhai Dooj, with crowds flocking to shop.
मिठाईयों और कपड़ों की दुकानों पर खरीदारी के लिए दिनभर लगी रहीं कतारें, कारोबारियों के चेहरे खिले
विज्ञापन

पूजा थाली और उपहारों की हुई जमकर खरीदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। दिवाली के बाद अब भाई दूज पर्व को लेकर शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। लोअर बाजार में बुधवार को पूरा दिन पूजा के सामान सहित खील बताशों की खरीदारी के लिए खूब भीड़ उमड़ी।

भाई-दूज वीरवार 23 अक्तूबर को मनाया जा रहा है। पर्व की तैयारियों के बीच भाई बहन एक-दूसरे के लिए उपहार और कपड़े की खरीदारी में जुटे दिखाई दिए। इस अवसर पर पूजा थाली में आटे का दीपक, रोली, केसर, बिना टूटे चावल, नारियल, मिठाई, फल, सात पान और चंदन की मुख्य रूप से खरीदारी हुई। इस पर्व पर इन चीजों का विशेष महत्व होता है। राम बाजार और लक्कड़ बाजार में भी दुकानों पर दिनभर ग्राहकों की लाइनें लगी रहीं। इस दौरान सबसे अधिक भीड़ कपड़ों और गिफ्ट की दुकानों पर रहीं। इसके अलावा मिठाईयों की दुकानों पर भी खरीदारी करने के लिए लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। कारोबारियों का कहना है कि इस वर्ष त्योहारी सीजन में बंपर कारोबार हुआ है। आने वाले दिनों में भी खरीदारी बढ़ने की उम्मीद है। दुकान विक्रेता चमन लाल ने बताया कि इस अवसर पर ड्राई फ्रूट-फ्लेवर बिस्कुट जैसे नए उत्पाद बाजार में उतारे हैं जिनके दाम हर वर्ग की जेब के अनुसार रखे हैं। इसके विशेष गिफ्ट पैक भी बनाए गए हैं जिनका मूल्य 100 रुपये से 500 रुपये के बीच है।
विज्ञापन


यह है भाई-दूज के लिए शुभ मुहूर्त
भाई-दूज का पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि के दिन मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार द्वितीया तिथि 22 अक्तूबर को रात 8:16 बजे से शुरू होकर 23 अक्तूबर को रात 10:46 बजे तक रहेगी। भाई-दूज पर्व के लिए शुभ मुहूर्त अभिजीत मुहूर्त माना जाता है जिसमें पहला शुभ मुहूर्त 23 अक्तूबर को सुबह 11:43 से 12:28 बजे तक और दूसरा शुभ मुहूर्त दोपहर 1:29 से 2:53 बजे तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसों में पूरा दिन मुफ्त सफर करेंगी महिलाएं
भाई-दूज के चलते वीरवार को महिलाएं हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों में निशुल्क सफर करेंगी। हर साल की तरह यह सेवाएं पूरा दिन रहेंगी। भाई-दूज के दिन महिलाएं अपने भाई को तिलक लगाने घर जाती हैं इसलिए सरकार ने इस दिन सरकारी बसों में महिलाओं के लिए यात्रा मुफ्त रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article