{"_id":"63a5d835ebb818346517d561","slug":"the-margin-of-victory-of-eight-mlas-in-himachal-was-less-than-one-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"ADR Report: हिमाचल में आठ विधायकों की जीत का अंतर रहा एक हजार से कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ADR Report: हिमाचल में आठ विधायकों की जीत का अंतर रहा एक हजार से कम
Fri, 23 Dec 2022 10:04 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 23 Dec 2022 10:04 PM IST
सार
प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में 8 विधायकों ने 1000 से कम मतों के अंतर से जीत हासिल की है। 36 (53 प्रतिशत) विधायकों ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में हुए कुल मतदान में 50 प्रतिशत और इससे अधिक वोट हासिल कर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
एडीआर रिपोर्ट 2022
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में 8 विधायकों ने 1000 से कम मतों के अंतर से जीत हासिल की है। 36 (53 प्रतिशत) विधायकों ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में हुए कुल मतदान में 50 प्रतिशत और इससे अधिक वोट हासिल कर जीत दर्ज की। 32 (47 प्रतिशत) विधायकों ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में मतदान किए गए कुल वोटों में से 50 प्रतिशत से कम वोटों से जीत हासिल की। 28 में से 17 (61 प्रतिशत) आपराधिक मामले घोषित करने वाले विधायकों ने 50 प्रतिशत और इससे अधिक वोट शेयर के साथ जीत हासिल की है। 63 में से 35 (56 प्रतिशत) करोड़पति विधायकों ने 50 प्रतिशत और इससे अधिक वोट शेयर के साथ जीत हासिल की है।
विज्ञापन
एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिफार्म (एडीआर) की रिपोर्ट के अनुसार विधानसभा चुनाव 2022 में 4 विधायकों ने 25 प्रतिशत से अधिक वोटों के अंतर के साथ जीत हासिल की है। 28 में से 21 आपराधिक मामले घोषित करने वाले विधायकों ने साफ छवि वाले प्रत्याशियों के सामने जीत हासिल की है। इन 21 में से 9 विधायकों ने 10 प्रतिशत से अधिक अंतर से जीत हासिल की है। 63 में से 13 करोड़पति विधायक ने गैर-करोड़पति प्रत्याशियों के विरुद्ध जीत हासिल की है। इनमें मोहन लाल ब्राक्टा ने 34.87 प्रतिशत के अंतर से जीत हासिल की। 68 विधायकों में से 1 महिला है। महिला विधायक ने 6 प्रतिशत से अधिक अंतर से जीत हासिल की है। निर्वाचन क्षेत्र पच्छाद से रीना ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में सबसे ज्यादा, 35 प्रतिशत वोट शेयर और 6 प्रतिशत के अंतर के साथ जीत हासिल की है।
विज्ञापन