{"_id":"65ca42d8bb94c3d6ee076b42","slug":"the-list-of-vacant-backlog-posts-reserved-for-the-disabled-will-be-ready-this-month-shandil-gave-instructions-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: दिव्यांगों के लिए आरक्षित रिक्त बैकलॉग पदों की सूची इसी माह होगी तैयार, शांडिल ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: दिव्यांगों के लिए आरक्षित रिक्त बैकलॉग पदों की सूची इसी माह होगी तैयार, शांडिल ने दिए निर्देश
Mon, 12 Feb 2024 09:41 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 12 Feb 2024 09:41 PM IST
सार
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में दिव्यांगजनों के कल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विभिन्न विभागों के साथ बैठक हुई।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनी राम शांडिल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने सभी विभागों को दिव्यांगों के लिए आरक्षित रिक्त पड़े बैकलॉग पदों की 29 फरवरी तक सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। शांडिल की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में दिव्यांगजनों के कल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विभिन्न विभागों के साथ बैठक हुई। उन्होंने विभागों को रिक्त पड़े सभी पदों को केंद्र सरकार की अधिसूचना अनुसार भरने के लिए भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बैकलॉग पदों को भरने पर विशेष ध्यान दे रही है, ताकि दिव्यांगों को शीघ्र भर्ती का लाभ प्रदान किया जा सके। लंबे समय से संघर्षरत दृष्टिबाधित संघ के पदाधिकारियों को शांडिल ने मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
शांडिल ने कहा कि दिव्यांगों के लिए सरकारी नौकरियों में चार प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भर्तियों, नियमितीकरण एवं पदोन्नति के समय दिव्यांगों के लिए आरक्षण रोस्टर की सख्ती से अनुपालना की जाए। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों के लिए नॉन स्टॉप एवं प्रदेश से बाहर के रूटों पर चलने वाली सरकारी बसों में भी निशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान करने सहित अन्य मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांगों के लिए चलाई जा रही विभिन्न सरकारी नीतियों एवं कार्यक्रमों और केंद्रीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर स्वास्थ्य और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सचिव एम सुधा देवी, अनुसूचित जाति अन्य पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक एवं विशेष रूप से सशक्तिकरण के निदेशक प्रदीप कुमार ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और दृष्टिबाधित संघ के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन