फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The Kanya Portmore School will operate in three shifts from April 10 onwards.

Shimla News: कन्या पोर्टमोर स्कूल 10 अप्रैल के बाद तीन शिफ्टों में चलेगा

Thu, 19 Mar 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The Kanya Portmore School will operate in three shifts from April 10 onwards.
पहली से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की सुबह दस से शाम चार बजे तक चलेंगी कक्षाएं, स्कूल में 101 छात्राओं ने लिए हैं नए दाखिले
विज्ञापन

छठी से 10वीं तक की कक्षाएं सुबह 8 से दोपहर डेढ़ बजे चलेंगी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी शिमला का प्रतिष्ठित पोर्टमोर स्कूल 10 अप्रैल के बाद तीन शिफ्टों में चलेगा। विद्यालय प्रबंधन ने इसकी तैयारी कर ली है। प्रबंधन ने कक्षाओं को तीन वर्गों में विभाजित करने का प्रस्ताव तैयार किया है।
स्कूल में छोटी कक्षाओं में 6 से लेकर 10 वीं तक की 540 छात्राएं शामिल हैं। इसमें करीब 101 छात्राओं ने स्कूल के सीबीएसई बनने के बाद दाखिला लिया है। स्कूल प्रबंधन के अनुसार अभी स्कूल में छोटी कक्षाओं का सत्र शुरू हुआ है। छोटी कक्षाओं के अनुरूप अभी स्कूल के पास पर्याप्त इंफ्रास्ट्रक्चर है और स्कूल एक ही सत्र में चल रहा है और बोर्ड परीक्षाएं चली हुई हैं। बोर्ड परीक्षाओं के बाद स्कूल में अधिकतर विद्यार्थी दाखिले लेते हैं। बोर्ड परीक्षाओं के बाद स्कूल में छात्राओं की संख्या बढ़ने पर स्कूल तीन शिफ्टों में चलेगा, इसकी तीन श्रेणियां होंगी। पहली श्रेणी में पहली से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थी शामिल हैं, इनकी समयसारिणी सुबह दस से शाम चार बजे तक रहेगी। दूसरी श्रेणी में छठी कक्षा से 10वीं तक की छात्राएं शामिल हैं तथा स्कूल खुलने का समय सुबह 8 बजे होगा तथा दोपहर डेढ़ बजे छुट्टी होगी। तीसरी श्रेणी में 11वीं और 12वीं की कक्षाएं शामिल की गईं हैं तथा कक्षाएं दोपहर एक से 5 बजे तक चलेंगी।
विज्ञापन


पोर्टमोर स्कूल में करीब 2500 के आसपास छात्राएं पढ़ाई कर रही हैं। स्कूल के सीबीएसई होने के बाद छात्राओं की संख्या निर्धारित होने से कई छात्राओं को स्कूल छोड़ना पड़ रहा था लेकिन अभिभावकों की मांग पर सरकार ने स्कूल को शिफ्टों में चलाने का फैसला लिया है। इससे छात्राओं को राहत मिली है। प्रदेश सरकार के फैसले के अनुसार प्रबंधन ने स्कूल को शिफ्टों में चलाने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। स्कूल प्रबंधन के अनुसार अंतिम फैसला विभाग और सरकार के निर्देशों के अनुसार लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोट
स्कूल अभी एक ही शिफ्ट में चल रहा है। बोर्ड परीक्षाओं के बाद अप्रैल में बड़ी कक्षाओं में दाखिले होने के बाद स्कूल को शिफ्टों में शुरू किया जाएगा। 10 अप्रैल के बाद स्कूल शिफ्टों में चलेगा।
-राखी पंडित, प्रधानाचार्य पोर्टमोर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article