फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The journey from Kashmir to Kanyakumari is captured on canvas.

Shimla News: कैनवास पर उतारा कश्मीर से कन्याकुमारी तक का सफर

Tue, 29 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The journey from Kashmir to Kanyakumari is captured on canvas.
गेयटी में एकल चित्रकला प्रदर्शनी शुरू
विज्ञापन


हमीरपुर की सुनीता के बनाए चित्र बने आकर्षण का केंद्र

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। गेयटी के ललित कला हॉल में हमीरपुर की सुनीता सिंह राणा ने कैनवास पर कश्मीर से कन्याकुमारी तक का सफर उतारा है। इन चित्रों को एकल चित्रकला प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया है। इनमें हिमाचल की खूबसूरती को रंगों के माध्यम से दिखाया है।

यह प्रदर्शनी मंगलवार को शुरू हुई जिसमें 200 चित्र प्रदर्शित किए गए हैं। प्रदर्शनी में कलाकार ने कश्मीर का लैंडस्केप, राजस्थान का विशेष सेक्शन, केरल के प्राकृतिक दृश्य, कन्या कुमारी के नदियां और झीलें, कन्या कुमारी में सूर्यास्त के दृश्य, गुरु शिखर माउंटाबू और माउंटाबू में सूर्यास्त के दृश्यों को रंगों के माध्यम से जीवंत किया है। सुनीता को बचपन से ही चित्रकारी का शौक था। प्रदर्शनी में उन्होंने शिमला के विभिन्न दृश्यों, राधा-कृष्ण के चित्र, लैंडस्केप चित्र, जाखू हनुमान प्रतिमा का चित्र, प्रदेश की नदियों, वन्यजीवों और देश के प्रसिद्ध मंदिरों के चित्र प्रदर्शित किए हैं। इन चित्रों का मूल्य 1200 रुपये से 1 लाख रुपये तक रखा गया है। कलाकार सुनीता ने कहा कि अपनी कला को कला प्रेमियों तक पहुंचाना उनका सबसे बड़ा सपना था। प्रदर्शनी 3 अक्तूबर तक चलेगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article