फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The International Lavi Fair will be held in Rampur from November

Shimla News: रामपुर में 11 से 14 नवंबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय लवी मेला

Fri, 09 Oct 2026 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
The International Lavi Fair will be held in Rampur from November
तैयारियों को लेकर 12 अक्तूबर को होगी बैठक, उपायुक्त करेंगे अध्यक्षता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
रामपुर में अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का आयोजन 11 से 14 नवंबर तक किया जाएगा। मेले की तैयारियों और आयोजन की रूपरेखा तय करने के लिए 12 अक्तूबर को पहली बैठक होगी। बैठक पूर्वाह्न 11:00 बजे मिनी सचिवालय रामपुर के सम्मेलन कक्ष में उपायुक्त शिमला एवं मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में होगी। एसडीएम रामपुर एवं लवी मेला समिति के सचिव हर्ष अमरेंद्र सिंह ने समिति के सभी सरकारी और गैर सरकारी सदस्यों से बैठक में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने का आग्रह किया है। बैठक में मेले के विभिन्न कार्यक्रमों, व्यवस्थाओं और तैयारियों पर चर्चा कर आगामी रूपरेखा तय की जाएगी। आधिकारिक तौर पर लवी मेला चार दिन आयोजित होता है, लेकिन व्यापारिक दृष्टि से इसकी रौनक करीब एक माह तक पाटबंगला मैदान में बनी रहती है। मेले में हिमाचल प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के व्यापारी कारोबार करने पहुंचते हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करते हैं और उन्हें मेले में विभिन्न प्रकार का सामान अपेक्षाकृत कम दामों पर उपलब्ध होता है। अंतरराष्ट्रीय लवी मेला रामपुर की ऐतिहासिक और व्यापारिक पहचान का प्रमुख हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed