{"_id":"2b5197c18e99309a8d4d05077c6166a1","slug":"the-important-decision-taken-by-former-dgp-mc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व डीजीपी को लेकर एमसी का अहम फैसला!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व डीजीपी को लेकर एमसी का अहम फैसला!
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 24 Aug 2014 11:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवबहार में सरकारी भूमि कब्जाने के आरोप में घिरे पूर्व डीजीपी डीएस मन्हास शनिवार को नगर निगम के सहायक आयुक्त कोर्ट में पेश नहीं हुए।
विज्ञापन
पूर्व डीजीपी को कोर्ट ने गवाही देने के लिए आखिरी मौका दिया था लेकिन मन्हास पेश नहीं हुए। इस मामले में एक अन्य गवाह सेवानिवृत्त तहसीलदार भी पेश नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
अब सहायक आयुक्त का कोर्ट इस मामले को लेकर गवाहों की सुनवाई नहीं करेगा। बार-बार मौका देने के बावजूद डीएस मन्हास के पेश न होने पर कोर्ट ने मामला बहस के लिए लगा दिया है।
विज्ञापन
18 सितंबर को इस मामले पर बहस होगी। पूर्व डीजीपी पर नवबहार में सरकारी भूमि पर कब्जा करने का आरोप है। पूर्व डीजीपी ने राजस्व रिकॉर्ड पर सवाल खड़े किए हैं।
उन्होंने सहायक आयुक्त कोर्ट से सेटलमेंट कलेक्टर के आदेश आने तक इस मामले को स्थगित करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है।