Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The importance of blood and organ donation was highlighted at the workshop.

Shimla News: कार्यशाला में बताया रक्त और अंगदान का महत्व

Sat, 13 Jun 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The importance of blood and organ donation was highlighted at the workshop.
शिमला। सशस्त्र सीमा बल दूरसंचार प्रशिक्षण केंद्र कसुम्पटी में शनिवार को एक दिवसीय कार्यशाला हुई। इसमें रक्तदान और अंगदान के महत्व पर चर्चा की गई। साठ से अधिक जवानों ने कार्यशाला में भाग लिया। कार्यशाला की अध्यक्षता उप कमांडेंट संचार नरेंद्र सिंह और सहायक कमांडेंट संचार प्रमोद कुमार ने की। ब्लड सेंटर डीडीयू की गंगा शर्मा ने रक्तदान के महत्व पर बात की। उन्होंने कहा कि कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। रक्तदान से दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों और प्रसूताओं का जीवन बचाया जा सकता है। रक्त को केवल 35 दिन तक संरक्षित रखा जा सकता है। गंगा शर्मा ने बताया कि रक्तदान दाता के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। यह खून के शोधन, हृदय रोगों के खतरे को कम करने और लीवर की बीमारियों से बचाता है। आईजीएमसी से अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संयोजक नरेश कुमार ने अंगदान पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अठारह वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति अंगदान की प्रतिज्ञा ले सकता है। इसके लिए फॉर्म सात भरना होता है। अंगदान केवल ब्रेन डेड होने की स्थिति में परिजनों की सहमति से संभव है। मृत्यु के बाद केवल आंख का कॉर्निया दान किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article