{"_id":"684c29ff77968e701a0c6b03","slug":"the-ideal-solar-village-in-the-district-will-get-one-crore-rupees-shimla-news-c-19-sml1001-550937-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: जिले में आदर्श सौर गांव को मिलेंगे एक करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: जिले में आदर्श सौर गांव को मिलेंगे एक करोड़ रुपये
विज्ञापन
प्रधानमंत्री सूर्या घर मुफ्त बिजली योजना के तहत होगा चयन, सबसे अधिक सोलर प्लांट वाला गांव होगा लाभान्वित
पंचायत को प्रति प्लांट मिलेंगे एक हजार रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिले में प्रधानमंत्री सूर्या घर मुफ्त बिजली योजना के लिए केवल 475 आवेदन मिले हैं। अब प्रशासन ने योजना में तेजी लाने के लिए पंचायतों को आगे आने को कहा है।
पंचायत को हर सोलर रूफ टॉप (सोलर प्लांट) पर एक हजार रुपये मिलेंगे। इतना ही नहीं आदर्श सौर गांव को एक करोड़ रुपये पुरस्कार भी दिया जाएगा। योजना के तहत प्रत्येक जिले में एक मॉडल सोलर विलेज स्थापित करने की योजना है। जिला शिमला में इसके लिए त्यावल, छकड़ेल, नेरवा और सुंदा भौरा गांव का चयन किया है। अब इनमें से एक गांव सोलर विलेज बनेगा। दो महीने के भीतर सबसे अधिक सोलर रूफ टॉप वाली पंचायत को चुना जाएगा।
अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा ने बताया कि इसमें ऐसी पंचायत को चुना जाएगा जिसकी आबादी पांच से अधिक है। विशेष श्रेणी के राज्यों के लिए यह संख्या 2,000 रखी है। गांवों का चयन एक प्रतिस्पर्धी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाता है। जिला स्तरीय समिति (डीएलसी) द्वारा पहचाने जाने के छह महीने बाद उनकी समग्र वितरित अक्षय ऊर्जा (आरई) क्षमता के आधार पर मूल्यांकन किया जाता है। हिम ऊर्जा इस योजना का संचालन करेगी। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए इच्छुक उपभोक्ता को राष्ट्रीय पोर्टल पर पंजीकरण करवाना होगा। इस योजना के तहत आवेदन करने वाले के पास ऐसा घर हो जिसकी छत सौर पैनल लग सकता हो, घर में वैध बिजली कनेक्शन होना चाहिए और परिवार ने सौर पैनलों के लिए किसी अन्य सब्सिडी का लाभ नहीं उठाया है।
विज्ञापन
योजना पर सब्सिडी देगी सरकार : वर्मा
अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अभिषेक वर्मा ने बताया कि 2 किलोवाट क्षमता तक की सौर इकाई की लागत का 60 फीसदी और 2 से 3 किलोवाट क्षमता की इकाई पर 40 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान की जाती है। सब्सिडी की सीमा 3 किलोवाट क्षमता तक सीमित रखी है। एक किलोवाट प्रणाली के लिए 33,000 रुपये, 2 किलोवाट प्रणाली के लिए 66,000 रुपये और 3 किलोवाट या उससे अधिक प्रणाली के लिए 85,800 रुपये की सब्सिडी मुहैया करवाई जाती है।