फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The hotest day of This Summer in Himachal.

मई महीने में सबसे गर्म दिन रहा सोमवार, 43 डिग्री पहुंचा पारा

Tue, 16 May 2017 10:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 16 May 2017 10:28 AM IST
विज्ञापन
The hotest day of This Summer in Himachal.

प्रदेश के मैदानी जिला ऊना में पारा 43 डिग्री पहुंच गया है। मई महीने में सोमवार इस सीजन का सबसे अधिक गर्म दिन रहा। इससे पहले 20 अप्रैल को भी पारा 43 डिग्री के आंकड़े को छू गया था। साल 2012-13 के मई महीने में ही ऊना का पारा 45.2 डिग्री पहुंच गया था।

विज्ञापन


यह आज तक का सबसे अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया था। ऊना के साथ कांगड़ा, बिलासपुर और हमीरपुर में पारा चढ़ने के साथ लू चलना शुरू हो गई है। वहीं, भीषण गर्मी से झुलस रहे सूबे के लोगों को मंगलवार से कुछ राहत मिल सकती है।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मंगलवार और बुधवार को प्रदेश के कई इलाकों में अंधड़ चलने की चेतावनी जारी की है। साथ ही ओलावृष्टि होने का पूर्वानुमान भी जताया है। प्रदेश में गर्मी का प्रकोप दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैदानी क्षेत्रों में दिन के समय लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है। लोग शाम को छह बजे के बाद ही घरों से निकल रहे हैं। लू चलने से स्कूली बच्चों और कामकाजी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सोमवार को कांगड़ा में अधिकतम तापमान 37.2, सुंदरनगर में 38.6, भुंतर में 35.3, नाहन में 36.3, सोलन में 33.0, शिमला में 27.8, धर्मशाला में 33.2, मंडी में 33.5 और कल्पा में 23.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मंगलवार और बुधवार को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, शिमला, सोलन, सिरमौर, कुल्लू, मंडी और चंबा के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ चलने, ओलावृष्टि और बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। प्रदेश में 21 मई तक मौसम खराब रहने की संभावना है।-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed