Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The historic international Lavi Fair begins today in Rampur

Shimla News: रामपुर में आज से सजेगा ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय लवी मेला

Tue, 10 Nov 2026 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
The historic international Lavi Fair begins today in Rampur
पूर्वाह्न 11:20 बजे मेले का शुभारंभ करेंगे राज्यपाल कविंद्र गुप्ता
विज्ञापन


सुरक्षा के सभी चाक चौबंद पूरे, 30 नवंबर तक लागू होगा विशेष ट्रैफिक प्लान

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर।
चार शताब्दी पुराने भारत-तिब्बत के व्यापार का इतिहास समेटे रामपुर का अंतरराष्ट्रीय लवी मेला वीरवार से शुरू होगा। इस व्यापारिक मेले में करीब एक माह तक व्यापार गतिविधियां आयोजित होंगी। बुधवार पूर्वाह्न 11:20 बजे राज्यपाल कविंद्र गुप्ता लवी मेले का विधिवत शुभारंभ करेंगे। पाटबंगला मैदान में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद मुख्य अतिथि किन्नौरी मार्केट का शुभारंभ करने के साथ-साथ विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियों का भी अवलोकन करेंगे। आधिकारिक रूप से लवी मेला 11 से 14 नवंबर तक चलेगा, जबकि मेले में व्यापार गतिविधियों का सिलसिला करीब एक माह तक चलता रहेगा। लवी मेले के समापन पर 14 नवंबर को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे। इस मेले में गर्म ऊनी कपड़ों, ड्राईफ्रूट्स, मसालों, कृषि औजारों समेत पारंपरिक वस्तुओं की खूब खरीदारी होती है। प्लॉट आवंटन का कार्य अभी भी चल रहा है। मैदान में दुकानें सजाने का कार्य जोरों से चल रहा है। लवी मेले को लेकर मेला समिति ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मेला मैदान में प्लॉट आवंटन का कार्य पूरा कर लिया गया है। नेशनल हाईवे पर भी प्लॉट सज रहे हैं। बाहरी राज्यों से आए व्यापारी अब दुकानें सजाने में जुट गए हैं। मेले को लेकर कानून और यातायात व्यवस्था के भी पुख्ता प्रबंध कर लिए गए हैं। नेशनल हाईवे-पांच मिनी सचिवालय से लेकर चौधरी अड्डे तक शहर को लड़ियों से सजाया गया है। मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता राज्यपाल कविंद्र गुप्ता करेंगे। अंतरराष्ट्रीय लवी मेला समिति के सचिव एवं एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि लवी मेले को लेकर सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं।
ड्रोन और 104 सीसीटीवी से भी रहेगी निगरानी
मेले के दौरान हुड़दंगियों और शरारती तत्वों पर नकेल कसने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। वजीर बावड़ी से लेकर खनेरी तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। मेले के दौरान पांच बटालियनों के जवानों सहित रामपुर, आसपास के पुलिस थानों, चौकियों के जवान अपनी तैनाती देंगे। सुरक्षा के लिहाज से मेला मैदान पाटबंगला, पदम छात्र स्कूल, एनएच-पांच और मुख्य शहर में सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा ड्रोन के जरिये भी मेले की हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

क्षेत्र के चार संवेदनशील पुलों पर रहेगा पुलिस का कड़ा पहरा
अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के दौरान संवेदनशील स्थानों पर भी पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। वजीर बावड़ी, ब्रौ पुल, जगातखाना और चाटी पुल में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। यहां पुलिस जवानों की तैनाती के साथ सीसीटीवी कैमरों से भी हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। इन पुलों से आवाजाही करने वाले लोगों की सुविधा को देखते हुए यहां रोशनी के भी इंतजाम किए गए हैं। ऐसे में रात के समय आने-जाने वाले लोगों को परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed