{"_id":"6af31ace77b1b3365f052eeb","slug":"vehicles-remained-stuck-in-a-traffic-jam-for-two-hours-on-the-anni-nagan-nh-shimla-news-c-178-1-ram1004-174595-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: आनी-नगान एनएच पर जाम में दो घंटे फंसे रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: आनी-नगान एनएच पर जाम में दो घंटे फंसे रहे वाहन
विज्ञापन
रवांह के पास खड़ी गाड़ियों पर गिरे पत्थर, एक वाहन के टूटे शीशे, बाल-बाल बचे लोग
एनएच चौड़ीकरण की मांग ने फिर पकड़ा जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी से नगान तक एनएच-305 पर करीब पांच किलोमीटर का सफर इन दिनों लोगों के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं। तंग एनएच और वाहनों की बढ़ती आवाजाही के चलते आए दिन जाम लग रहा है, जिससे स्थानीय लोगों, वाहन चालकों और यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। मंगलवार को आनी में आयोजित भाजपा के पंचायतीराज जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह के दौरान भी लोगों को इस समस्या से जूझना पड़ा। क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से हजारों की संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल होने आनी पहुंचे थे। वाहनों का दबाव बढ़ने और सड़क की कम चौड़ाई के कारण एनएच पर करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। जाम के दौरान रवांह के पास एक और घटना सामने आई। यहां सड़क किनारे खड़े वाहनों पर पहाड़ी से पत्थर गिर गए, जिससे एक वाहन के शीशे टूट गए। गनीमत रही कि इस घटना में कोई व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया और बड़ा हादसा टल गया। इस घटना ने मार्ग पर सफर करने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आनी-नगान एनएच पर आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। एनएच की कम चौड़ाई के कारण आम दिनों में भी वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है, जबकि किसी बड़े आयोजन या पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने पर स्थिति और गंभीर हो जाती है। ऐसे में एनएच-305 के इस हिस्से का चौड़ीकरण अब क्षेत्रवासियों की प्रमुख मांग बन गया है। मंगलवार को आयोजित जनसभा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी इस समस्या को उठाते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर सबसे पहले एनएच-305 के इस मार्ग को चौड़ा करने का काम प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। सूचना मिलते ही पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाने में जुट गए।