{"_id":"61fd021052e799113a0ebb46","slug":"the-highway-remained-closed-for-two-hours-due-to-the-fall-of-boulders-from-hill-stones-fell-on-the-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू: पहाड़ी दरकने से दो घंटे बंद रहा हाईवे, कार पर गिरे पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू: पहाड़ी दरकने से दो घंटे बंद रहा हाईवे, कार पर गिरे पत्थर
Fri, 04 Feb 2022 04:08 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बंजार (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, बंजार (कुल्लू)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 04 Feb 2022 04:08 PM IST
सार
बारिश से भूस्खलन हो रहा है। शुक्रवार दोपहर के आसपास लारजी डैम के पास हाईवे-305 पर पहाड़ी दरकी और एक कार की सवारियां बाच-बाच बच गईं। हालांकि, पहाड़ी से पत्थर गिरने से कार के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा है, लेकिन किसी को चोट नहीं लगी है।
विज्ञापन
लारजी में पहाड़ी से गिरे पत्थर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में दो दिनों से हो रही बर्फबारी और बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बर्फबारी से हिमखंड गिरने का खतरा बढ़ गया है। बारिश से भूस्खलन हो रहा है। शुक्रवार दोपहर के आसपास लारजी डैम के पास हाईवे-305 पर पहाड़ी दरकी और एक कार की सवारियां बाच-बाच बच गईं। हालांकि, पहाड़ी से पत्थर गिरने से कार के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा है, लेकिन किसी को चोट नहीं लगी है। भारी मलबा गिरने से सड़क के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
इसमें निगम की बसों के साथ पर्यटक और आम लोगों के वाहन कड़ाके की ठंड में फंसे रहे। सूचना के बाद हाईवे की मशीनरी मौके पर पहुंची और मलबे को हटाया गया। एनएच-305 के सहायक अभियंता टहल सिंह शर्मा ने कहा कि बर्फबारी के चलते जलोड़ी दर्रा बंद है। लारजी डैम के पास पहाड़ी दरकने से हाइवे कुछ घंटे बंद रहा। मलबे को हटाकर हाईवे को खोल दिया है। एसडीएम बंजार प्रकाश चंद आजाद ने लोगों को खराब मौसम में ऊंचाई वाले इलाकों का रूख न करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन