फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   The High Court summoned the reply from the Chief Secretary on the ruckus hurdang in Manikarna

HP High Court: मणिकर्ण में हुड़दंग पर हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव से किया जवाब तलब

Sat, 11 Mar 2023 10:36 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 11 Mar 2023 10:36 AM IST
सार

मणिकर्ण में पर्यटकों के हुड़दंग मचाने पर हाईकोर्ट ने कड़ा संज्ञान लिया है। अदालत ने मुख्य सचिव सहित पुलिस प्रशासन को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। 

विज्ञापन
The High Court summoned the reply from the Chief Secretary on the ruckus hurdang in Manikarna
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धार्मिक पर्यटन नगरी मणिकर्ण में पर्यटकों के हुड़दंग मचाने पर हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने कड़ा संज्ञान लिया है। अदालत ने मुख्य सचिव सहित पुलिस प्रशासन को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सबीना और न्यायाधीश सत्येन वैद्य की खंडपीठ ने यह आदेश पारित किए। मामले की सुनवाई 13 मार्च को होगी। अदालत ने दैनिक समाचार पत्र में छपी खबरों पर स्वत: संज्ञान लिया है। अदालत ने मुख्य सचिव सहित प्रधान सचिव (गृह), पुलिस महानिदेशक, जिला कुल्लू एवं बिलासपुर के जिलाधीश और पुलिस अधीक्षक से जवाब तलब किया है। छह मार्च 2023 को खबर प्रकाशित हुई थी कि पंजाब के कुछ पर्यटकों ने मनाली के ग्रीन टैक्स बैरियर पर हंगामा किया।

विज्ञापन


ग्रीन टैक्स नहीं देने पर सैलानी मजदूरों से उलझ गए और देखते ही देखते करीब 100 मोटरसाइकिल सवार सड़क पर जमा हो गए। हुड़दंगियों ने नारेबाजी से माहौल तनावपूर्ण बना दिया। पर्यटक ग्रीन टैक्स के भुगतान को लेकर हल्ला कर रहे थे। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गईं। एसडीएम मनाली ने मौके पर पहुंचकर पुलिस कर्मियों की मदद से स्थिति पर काबू पाया। सात मार्च 2023 को प्रकाशित खबर के अनुसार पंजाब के पर्यटकों ने मणिकर्ण भी में उत्पात मचाया। छह मार्च की रात को मणिकर्ण में दंगे जैसी स्थिति देखी गई। पंजाब के 100 से अधिक पर्यटकों ने अपने हाथों में झंडे लेकर हंगामा किया। बीयर की बोतलें नैना माता मंदिर की ओर सड़क पर फेंक दीं।
विज्ञापन


उपद्रवियों ने तोड़फोड़ की और मंदिरों, घरों और 20 वाहनों में लोहे की छड़ों और लाठियों से तोड़फोड़ की। स्थानीय लड़के के विरोध करने पर उन्होंने बीयर की बोतल से उसके सिर पर वार किया और रॉड से भी मारपीट की। वह जबरन एक भोजनालय में घुस गए और वहां मौजूद लोगों से बदसलूकी की। इस घटना में पांच लोगों के घायल होने से स्थानीय निवासियों में भय और आक्रोश का माहौल व्याप्त हो गया। मणिकर्ण में घटना के बाद पंजाब के श्रद्धालु सैकड़ों की संख्या में सोमवार दोपहर को एकत्र हुए और बिलासपुर जिले के गरामोड़ा में हंगामा किया। इससे करीब डेढ़ घंटे तक हाईवे बंद रहा। अदालत ने इन घटनाओं पर स्वत: संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार को मामले में स्थिति स्पष्ट करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed