फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The health of 325 people was checked in the camp.

Shimla News: शिविर में जांचा 325 लोगों का स्वास्थ्य

Sat, 28 Feb 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The health of 325 people was checked in the camp.
शिमला। राजधानी के मिडिल बाजार स्थित जैन धर्मशाला में शनिवार को वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस एक दिवसीय शिविर में 325 लोगों का स्वास्थ्य जांचा गया। शिविर का आयोजन हेल्पेज इंडिया और नगर निगम पार्षद उमंग बंगा ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान बुजुर्गों का स्वास्थ्य जांचने के लिए 6 विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद रहे। इनमें मेडिसिन, गायनी, ऑर्थाे, ईएनटी, आई और दंत विशेषज्ञ शामिल रहे। शिविर में 123 बुजुर्गों का शुगर, बीपी और 250 लोगों की आंखें जांची गईं। इस अवसर पर 175 लोगों को मुफ्त चश्में बांटे गए। इस मौके पर शहरी कांग्रेस अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, हेल्पेज इंडिया शिमला एवं लेह के निदेशक डॉ. राजेश कुमार, हेल्पेज इंडिया राज्य कार्यालय शिमला के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर ननिता मंढोत्रा, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी सुनीला नेगी, फार्मासिस्ट मोहित पाठक और समाजसेवी यशपाल ठाकुर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article