फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The Haputwa Sangha came out in support of the university's outsourced employees.

Shimla News: विवि के आउटसोर्स कर्मचारियों के समर्थन में उतरा हपुटवा संघ

Wed, 01 Oct 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
The Haputwa Sangha came out in support of the university's outsourced employees.
सेवाओं में दिया छह दिन के ब्रेक का विरोध
विज्ञापन

त्योहारों के दिनों में यह खुशी छीनने जैसा : संघ
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक कल्याण संघ (हपुटवा) ने विवि में दस-बारह साल से सेवाएं दे रहे आउटसोर्स कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया है। दरअसल विवि ने आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाओं में छह दिन का ब्रेक दे दिया है। इससे खफा आउटसोर्स कर्मचारी भड़क गए और धरना शुरू कर दिया है। बुधवार को धरने बैठे कर्मचारियों ने हपुटवा अध्यक्ष डॉ. नितिन व्यास से मुलाकात की।

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में लगभग 1830 कर्मचारी आउटसोर्स पर तैनात हैं। हपुटवा अध्यक्ष ने बताया की पहले भी आउटसोर्स कंपनी का एग्रीमेंट रिन्यू किया गया है। इन कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियों की हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में आउटसोर्स के रूप में सेवाएं जारी रहती थीं। ऐसा पहली बार हुआ कि कर्मचारियों को 6 दिन का ब्रेक दिया गया जिससे कर्मचारियों में रोष है। आउटसोर्स कर्मचारी भी विश्वविद्यालय का अभिन्न अंग हैं जो अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय विश्वविद्यालय में सेवाओं के रूप में दे रहे हैं।
विज्ञापन


नितिन व्यास ने बताया की इन कर्मचारियों को न तो कोई पूर्व नोटिस दिया गया और एकदम सेवाएं समाप्त करने का फरमान जारी कर दिया। जहां आजकल त्योहारों के दिन हैं वहीं इस तरह असमंजस की स्थिति पैदा करना आउटसोर्स कर्मचारियों के पारिवारिक खुशियों को छीनना है। संघ ने बताया की विश्वविद्यालय का चाहे फैकल्टी हाउस हो या कंस्ट्रक्शन विंग हो यहां का काम चरमरा गया है। हपुटवा ने कहा कि शिक्षक आउटसोर्स कर्मचारियों की इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ हैं। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि इन आउटसोर्स कर्मचारियों को पुन : बहाल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article