{"_id":"5d272cc98ebc3e6cc2268f1f","slug":"the-great-khali-show-in-dharamshala-will-held-later","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला में बारिश ने धोया खली का रेसलिंग शो, आयोजकों ने भी पीछे खींचे हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला में बारिश ने धोया खली का रेसलिंग शो, आयोजकों ने भी पीछे खींचे हाथ
Thu, 11 Jul 2019 06:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 11 Jul 2019 06:05 PM IST
विज्ञापन
द ग्रेट खली
- फोटो : फाइल फोटो
पुलिस मैदान धर्मशाला में शुक्रवार को प्रस्तावित द ग्रेट खली का रेसलिंग शो बारिश ने धो दिया है। जिले में बारिश के पूर्वानुमान के कारण आयोजकों ने 12 जुलाई को शो से हाथ खींच लिए हैं। शो के लिए 20 और 27 जुलाई की प्रस्तावित नई तिथि के अनुसार पुलिस विभाग से परमिशन के लिए आवेदन कर दिया है। ऐसे में धर्मशाला में द ग्रेट खली शो के लिए दर्शकों को अभी इंतजार करना पड़ेगा। पुलिस मैदान में आदर्श भारती सेवा समिति ने द ग्रेट खली शो के लिए 12 जुलाई की तिथि निर्धारित की थी।
विज्ञापन
इससे पहले मैदान में पुलिस भर्ती का आयोजन हो रहा था। बारिश में भर्ती प्रक्रिया की तिथि आगे खिसकने के डर से आयोजकों ने शो के लिए टिकट नहीं बेचे। अब 20 और 27 जुलाई की प्रस्तावित तिथियों को शो का आयोजन करने का फैसला लिया गया। उधर, द ग्रेट खली शो के कोऑर्डिनेटर अमित कुमार ने बताया कि बारिश के कारण द ग्रेट खली शो स्थगित कर दिया गया है। अब 20 और 27 जुलाई की प्रस्तावित तिथियों की शो के लिए पुलिस विभाग से अनुमति मांगी गई है। अनुमति के बाद शो के लिए टिकट बेचे जाएंगे।
विज्ञापन
खली ने अब दिया है 27 जुलाई का समय
पुलिस मैदान धर्मशाला में होने वाले द ग्रेट खली शो के लिए हालांकि आयोजकों ने 20 और 27 जुलाई की प्रस्तावित तिथियां रखीं थीं। सूत्रों के अनुसार ग्रेट खली उर्फ दलीप सिंह राणा ने आयोजकों को 27 जुलाई का समय शो के लिए दिया है। आयोजक अब 27 जुलाई को ही शो के आयोजन को महत्व दे रहे हैं।
विज्ञापन