फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The Great Khali Returns show on 7th of July at Solan Himachal Pradesh

खुली जिप्सी में रेसलिंग शो का न्योता देने निकले खली, दीदार को जुटी भारी भीड़

Sat, 07 Jul 2018 11:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन Updated Sat, 07 Jul 2018 11:52 AM IST
विज्ञापन
The Great Khali Returns show on 7th of July at Solan Himachal Pradesh

सीडब्ल्यूई प्रायोजित द ग्रेट खली रिटर्न शो से पहले शुक्रवार को दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली दर्शकों से मिलने सोलन के मालरोड पहुंचे। खुली जिप्सी में उन्होंने रोड शो किया और लोगों को रेसलिंग शो में आने का न्योता दिया। रोड शो के दौरान लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।

विज्ञापन


खली को देखने के लिए लोगों में भारी उत्साह था। खली के साथ सेल्फी लेने का सबसे ज्यादा क्रेज बच्चों और युवाओं में दिखा। किसी को यह अंदाजा नहीं था कि खली मालरोड पर रोड शो करेंगे, लेकिन इसके बाद खली को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान पुलिस का कड़ा पहरा था। इस दौरान मालरोड पर रोड शो के चलते जाम से भी लोगों को परेशान होना पड़ा।

विज्ञापन

राखी सावंत ने भी किया रोड शो

The Great Khali Returns show on 7th of July at Solan Himachal Pradesh

शनिवार को सोलन में द ग्रेट खली का रेसलिंग शो होना है। उन्होंने शुक्रवार को सोलन पहुंचकर रोड शो से लोगों को शो देखने के लिए आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि वे सबका स्वागत करने के लिए शहर में आए हैं।

शुक्रवार को राखी सावंत भी सोलन के मालरोड पर खली के साथ रोड शो से रेसलिंग शो की प्रमोशन करती नजर आईं। राखी सावंत ने लोगों से शो देखने की अपील भी की।

बाईपास से पुराने बस अड्डा होकर राखी सावंत का काफिला चंबाघाट तक पहुंचा। इस दौरान उन्होंने उनके डांस के जलवे देखने के लिए सभी शहरवासियों को पुलिस मैदान में आमंत्रित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed