ग्रेट खली रेसलिंग शो: हां-ना के बीच सरकार ने दी बड़ी राहत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खली के रेसलिंग शो को लेकर ऐतिहासिक पड्डल मैदान का शुल्क लेने की हां-ना के बीच एक बार फिर किराया माफ कर दिया गया है। हालांकि, 1.44 लाख किराये की रसीद शो से दो दिन पहले ही आयोजकों को सौंप दी गई थी।
बीते दो जुलाई को जब जिला के खेल अधिकारियों ने आयोजकों से किराये की राशि मांगी थी तो आयोजक भड़क गए। इस दौरान खेल मंत्री ने हस्तक्षेप करते हुए किराया माफ कर दिया था।
लेकिन, मामला शांत होने के बाद देर शाम विभाग ने किराये की रसीद आयोजकों को थमा दी। वहीं, अगले ही दिन खेल मंत्री गोविंद सिंह ने प्रेसवार्ता में मैदान के किराये के सवाल को हंस कर टाल दिया था। मैदान के किराये को लॉजिस्टिक सपोर्ट लेने पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया था।
जबकि, अब प्रदेश सरकार के निर्देशों पर खेल विभाग ने किराये की राशि को न वसूलने का निर्णय लिया है। जिला खेल अधिकारी मंडी सुनील ने कहा कि सरकार के निर्देश के अनुसार कार्य किया जाएगा।