फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The great khali dalip singh press conference in mandi himachal pradesh

अंतरराष्ट्रीय पहलवानों के साथ रिंग में उतरेंगे खली, खुद किया खुलासा

Sun, 20 May 2018 10:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मंडी
अमर उजाला ब्यूरो, मंडी Updated Sun, 20 May 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
The great khali dalip singh press conference in mandi himachal pradesh

मंडी और सोलन में अंतरराष्ट्रीय रेसलरों के साथ दलीप सिंह राणा उर्फ ग्रेट खली भी ताकत दिखाते नजर आएंगे। उनकी अकादमी के खिलाड़ी भी रिंग में उतरकर दमखम दिखाएंगे। शो में यूएसए, कनाडा और दक्षिण अफ्रीका के नामी रेसलर भाग लेंगे।

विज्ञापन


दलीप सिंह राणा ने यह बात शनिवार को मीडिया से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि वे इस शो का पूरा खर्च खुद उठाएंगे। सरकार और प्रशासन पर कोई खर्च नहीं थोपेंगे। अगर सरकार और प्रशासन इसमें सहयोग करेंगे तो उनका स्वागत है। 
विज्ञापन


खेलों में मन लगाएं युवा- खली ने कहा कि शो करवाने का उनका उद्देश्य आज की युवा पीढ़ी को सही राह पर लाना है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपना मन खेलों में केंद्रित करें। उन्होंने हिमाचल का ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा करने पर सरकार का आभार जताया। लोगों से हिमाचल को प्लास्टिक मुक्त राज्य बनाने का आग्रह किया। लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की भी अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शो देखने के लिए सस्ता होगा टिकट- लोगों को शो का टिकट लेने के बाद ही मुकाबले देखने को मिलेंगे। टिकट का दाम बेहद कम तय किया जाएगा, ताकि लोग आसानी से इसे खरीद सकें।

खली ने बताया कि पहला शो मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में जून के अंत तक होगा। उन्होंने इससे पहले पड्डल मैदान का जायजा लिया और शो के लिए मैदान को फाइनल किया। शो शाम पांच बजे बाद शुरू होगा और करीब पांच घंटे तक चलेगा। 

भारत में ऐसा शो पहली बार- खली ने बताया कि जो शो मंडी में होगा, वैसा अभी तक पूरे भारत में कहीं नहीं हुआ है। हिमाचल उनकी जन्मभूमि और कर्मभूमि है, इसलिए वे यहां शो करवाने की दिशा में प्रयास कर रहे हैं। हर व्यक्ति विदेश जाकर ऐसे शो नहीं देख सकता।


इसलिए शो पूरी तरह से वैसा ही होगा, जैसा टीवी में दिखाई देता है। पड्डल मैदान को उसी रूप में सजाया जाएगा। एक प्रश्न में उत्तर में खली बोले - अभी मंडी में अकादमी खोलने का कोई विचार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed