फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The great jaleb of Lord Narasimha in International Dussehra Festival kullu

कुल्लू दशहरा: ढोल-नगाड़ों की थाप पर निकली नरसिंह भगवान की भव्य जलेब

Sat, 20 Oct 2018 06:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू Updated Sat, 20 Oct 2018 06:43 PM IST
विज्ञापन
The great jaleb of Lord Narasimha in International Dussehra Festival kullu

अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के दूसरे दिन ढालपुर में ढोल नगाड़ों की थाप पर भगवान नरसिंह की भव्य जलेब निकाली गई। जलेब के माध्यम से नरसिंह भगवान ने ढालपुर में रक्षासूत्र बांधा।

विज्ञापन


शाम करीब पौने पांच बजे निकली जलेब में ढोल, नगाड़े, नरसिगों और करनालों की स्वरलहरियों से ढालपुर मैदान गूंज उठा। रघुनाथ के अस्थायी शिविर से निकली भव्य जलेब महाराजा कोठी के छह देवताओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


उत्सव में आए पर्यटकों और लोगों के लिए जलेब आकर्षण का केंद्र रही। शाही अंदाज में निकाली गई जलेब में अधिष्ठाता भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह पालकी में सवार हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलेब में महाराजा कोठी के देवताओं ने भी दशहरा पर्व पर भव्य जलेब की शोभा बढ़ाई। जलेब में सबसे आगे नरसिंह भगवान की घोड़ी सज-धजकर चली। राजा की चानणी से जलेब का सिलसिला शुरू हुआ। 

The great jaleb of Lord Narasimha in International Dussehra Festival kullu

अस्पताल रोड से होते हुए पुराने स्टेट बैंक पार्क, कलाकेंद्र के पीछे से, ढालपुर चौक होकर राजा की चानणी के पास जलेब समाप्त हुई। महाराजा कोठी के आराध्य देवता देवता जमदग्रि ऋषि, खल्याणी के देवता ब्राधी वीर, जोंगा के हुरगू काली नारायण, जौंगा के देवता महावीर, कमांद के देवता वीरकैला, लोट के गढ़पति वीरकैला ने शोभा यात्रा में भाग लिया। ये सभी देवता राजा की पालकी के साथ चले। ढोल नगाड़ों की थाप पर कई देवलु भी थिरके।

गौर रहे कि भगवान नरसिंह अपने पूरे क्षेत्र की परिक्रमा कर सुरक्षा की कार बांधते है। जहां से भी भगवान नरसिंह की जलेब गुजरती है, वहां अस्थायी शिविरों में बैठे सभी देवी-देवता शेष पूल देते हैं। भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह का कहना है कि नरसिंह भगवान की जलेब में प्रतिदिन अलग-अलग क्षेत्रों के देवी-देवता शामिल होते हैं। दशहरा उत्सव में शामिल हुए विदेशी मेहमानों ने भी जलेब का लुत्फ उठाया। पर्यटकों ने इन लम्हों को कैमरों में भी कैद किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed