फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The Governor Shiv Pratap Shukla inspected Kiratpur-Manali Fourlane and Bhanupalli-Bilaspur-Beri project

Bilaspur News: राज्यपाल ने किया कीरतपुर-मनाली फोरलेन और भानुपल्ली-बिलासपुर-बेरी परियोजना का निरीक्षण

Wed, 31 May 2023 04:43 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 31 May 2023 04:43 PM IST
सार

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने बुधवार को कीरतपुर से मनाली के बीच बन रही फोरलेन परियोजना और रेल विकास निगम लिमिटेड की ओर से क्रियान्वित भानुपल्ली-बिलासपुर-बेरी नई रेल लाइन परियोजना का निरीक्षण किया। 

विज्ञापन
The Governor Shiv Pratap Shukla inspected Kiratpur-Manali Fourlane and Bhanupalli-Bilaspur-Beri project
राज्यपाल ने लिया कीरतपुर-मनाली फोरलेन का जायजा। - फोटो : संवाद

विस्तार

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने बुधवार को बिलासपुर जिले के प्रवास के दौरान कीरतपुर से मनाली के बीच बन रही फोरलेन परियोजना और रेल विकास निगम लिमिटेड की ओर से क्रियान्वित भानुपल्ली-बिलासपुर-बेरी नई रेल लाइन परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने भूमिगत रेलवे क्रॉसिंग का निरीक्षण भी किया। उन्होंने 1.8 किलोमीटर लंबी सुरंग नंबर-1 में सुरक्षा व अन्य सुविधाओं का जायजा भी लिया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि कीरतपुर से मनाली परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से राज्य को दिया गया एक बड़ा उपहार है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना न केवल सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि इसके पूरा होने से प्रदेश में पर्यटन विकास को भी नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि परियोजना के पूरा होने पर स्थानीय लोगों को भी सुविधा प्राप्त होगी तथा साथ लगते क्षेत्रों में उद्योग स्थापित होने से स्थानीय स्तर पर रोजगार की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।

विज्ञापन


उन्होंने इस परियोजना के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का भी आभार प्रकट किया। उन्होंने कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर कीरतपुर से मंडी तक पांच सुरंगों का कार्य पूरा होने पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अगले तीन महीनों में पांच और सुरंगें खोली जाएंगी। उन्होंने परियोजना के तहत सभी कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के परियोजना निदेशक वरुण चारी ने राज्यपाल को परियोजना कार्य की प्रगति से अवगत करवाया। रेल विकास निगम के परियोजना निदेशक अनमोल नागपाल ने कहा कि इस वर्ष के अंत तक 20 किलोमीटर ट्रैक बिछा दिया जाएगा। बिलासपुर के उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक, पुलिस अधीक्षक डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन और जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed