फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The gang used to buy chitta from Shimla and sell it in Hamirpur

Shimla News: शिमला से खरीद हमीरपुर में चिट्टा बेचता था गिरोह

Wed, 30 Apr 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
The gang used to buy chitta from Shimla and sell it in Hamirpur
आरोपी ने पूछताछ में किया खुलासा
विज्ञापन

शिमला में पहले पकड़े गए मोती से संजीव ने खरीदा था नशा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। अंतरराज्यीय चिट्टा गिरोह की हमीरपुर और शिमला के बीच नशा तस्करी को लेकर शिमला पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में हमीरपुर में 130 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार आरोपी को हिरासत में लिया है।
अभी तक की जांच में सामने आया है कि आरोपी संजीव को शिमला में गिरफ्तार मोती शर्मा ने ही नशे की सप्लाई की थी। अब पुलिस संजीव से पूछताछ करके मामले की जांच को आगे बढ़ा रही है। इसमें पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी को मोती शर्मा कितने समय से नशे की सप्लाई कर रहा था। हमीरपुर में गिरफ्तार संजीव के खिलाफ पंजाब और सुंदरनगर में भी एनडीपीएस के केस दर्ज हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि जम्मू-कश्मीर के अखनूर में बैठे सरगना के इशारे पर मोती शिमला, हमीरपुर समेत कई जिलों में चिट्टा तस्करी का नेटवर्क चला रहा था। पुलिस ने इस मामले में अखनूर से राहुल शर्मा को गिरफ्तार किया है जबकि गिरोह के सरगना को पकड़ने के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

मामला उस समय सामने आया था जब पुलिस ने 23.720 ग्राम चिट्टे के साथ मोती शर्मा निवासी न्यू शिमला को गिरफ्तार किया था। शिमला पुलिस की सूचना पर ही हमीरपुर पुलिस ने संजीव को 130 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा था। जांच आगे बढ़ी तो सामने आया कि आरोपी जम्मू-कश्मीर के शर्मा नाम के व्यक्ति के साथ मिलकर चिट्टा तस्करी का अवैध कारोबार कर रहा था। यह गिरोह पंजाब के अमृतसर से चिट्टा लाकर हिमाचल के कई जिलों में बेचता था। अब पुलिस उन लोगों की पहचान कर रही है जो कि इस गिरोह में नशे की सप्लाई करने में संलिप्त हैं। एसएसपी संजीव कुमार गांधी ने बताया कि हमीरपुर से आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article