फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The fragrance of Kashmiri Kahwa-Tikki smelled in the exhibition

Shimla News: प्रदर्शनी में महकी कश्मीरी कहवा-टिक्की की खुशबू

Mon, 27 May 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
The fragrance of Kashmiri Kahwa-Tikki smelled in the exhibition
गेयटी में कारीगरों का मेला शुरू,
विज्ञापन

हथकरघा और हस्तशिल्प उत्पाद भी बने आकर्षण का केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के गेयटी थियेटर में सोमवार से कारीगरों का मेला शुरू हो गया। इसमें देशभर से आए कारिगरों ने हथकरघा और हस्तशिल्प उत्पादों को प्रदर्शित किया है।

मेले में सात स्टॉल लगाए हैं। इसमें कश्मीर के स्टॉल पर कहवा और कश्मीरी मसाला टिक्की लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। कहवा चाय होती है। इसे कश्मीरी हरी चाय की पत्तियों, साबुत मसालों, नट्स और केसर के मिश्रण से तैयार किया जाता है। कहवा का ढाई सौ ग्राम का डिब्बा 320 रुपये का है। कश्मीरी मसाला टिक्की कई तरह के मसालों के मिश्रण से बनाई है। इसे खाने में मसाले की जगह डाला जाता है। इसका मूल्य 250 रुपये रखा है।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में पश्मीना शॉल 1,000 रुपये से 1.10 लाख रुपये तक बिक रही है। इसके अलावा मध्य प्रदेश के महेश्वरी सिल्क सूट 3 हजार से 5 हजार रुपये तक के हैं। हैंड पेंटिंग मलवरी सिल्क साड़ी 3 हजार से 15 हजार, हैंड प्रिंट मलवरी सूट 1,500 से 5 हजार, रूबी और मोती की ज्वेलरी 300 से 15 हजार रुपये में बिक रही है। इत्र 1,100, शहद 450, केसर 450 और शिलाजीत 650 रुपये में मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कश्मीर के कारिगर आरिफ खान ने बताया कि प्रदर्शनी में रखी सारी चीजें घरेलू हैं। मोहम्मद आलम ने बताया कि हैंड पेंटिंग और हैंड प्रिंट से मलवरी सिल्क साड़ियां और सूट बनाने के लिए पहले प्रशिक्षण दिया जाता है। छह जून तक चलने वाले इस मेले के आयोजक सुधीर गुलेरिया ने बताया कि इस तरह की प्रदर्शनियां आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य कारीगरों को उचित मंच प्रदान करना है। गेयटी में उनकी यह तीसरी प्रदर्शनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article