फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   deadbody found in river

Shimla News: आठ दिन से लापता पिता का सतलुज में मिला शव, बेटी का नहीं लगा सुराग

Sun, 20 Sep 2026 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
deadbody found in river
मंडी जिले के करला गांव के समीप नाव चलाने वालों ने देखा शव, परिजनों ने की शिनाख्त
विज्ञापन

पिकअप में कुमारसैन सामान छोड़कर घर लौट रहे दोनों, ओगली के पास मिला वाहन

अमर उजाला ब्यूरो

शिमला। सुन्नी के ओगली क्षेत्र से 13 सितंबर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता पिता का शव सतलुज से बरामद हुआ है जबकि बेटी का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। शनिवार रात को मंडी जिले के करला गांव के समीप नाव चलाने वालों ने एक शव को देखा। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। रविवार को परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सुन्नी अस्पताल ले जाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
कुलदीप मंडी जिले के चराई गांव के रहने वाले थे और पिकअप चलाने का काम करते थे। सुन्नी में शाम के समय अंतिम संस्कार कर दिया गया। कुलदीप का शव मिलने के बाद इस मामले की गुत्थी सुलझने की जगह और उलझ गई है। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि उनके साथ लापता हुई उनकी बेटी कहां पर है। इस मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले हैं जिसमें सुबह 4:00 बजे पिकअप की मूवमेंट कोठी, ओगली और चेबड़ी क्षेत्र में पाई गई है। अभी तक की जांच में पता चला है कि कुलदीप अपनी 18 साल की बेटी के साथ छोटा शिमला से घर का सामान लेकर कुमारसैन गए थे।
विज्ञापन




इनसेट

बाजुओं पर बने त्रिशूल और मां के शब्द से हुई पहचान

सतलुज में कुलदीप का शव शनिवार रात को नाव चलाने वालों ने देखा लेकिन आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हो पाई थी कि यह शव किसका है। रविवार को उनके पिता, रिश्तेदार और गांव के लोग पुलिस के साथ करला गांव के समीप उस स्थान पर पहुंचे जहां पर शव मिला था। बाजुओं पर बने त्रिशूल और गले पर लिखे मां के शब्द से उनकी पहचान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनसेट

पत्नी से बात होने के बाद स्विच ऑफ हो गया था मोबाइल

पुलिस को दिए बयान में पत्नी सुनीता ने बताया कि उनकी 13 सितंबर की रात करीब 3:00 बजे बातचीत हुई लेकिन इसके बाद फोन स्विच ऑफ हो गया। इसके बाद सुबह तक कॉल करने की कोशिश करती रही लेकिन मोबाइल दोबारा ऑन नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तलाश शुरू की तो ओगली के समीप कुलदीप की पिकअप सड़क के किनारे बरामद हुई। कंडक्टर साइड का शीशा टूटा हुआ था। इससे परिजनों को शक हुआ कि दोनों को किसी ने अगवा कर लिया है। पुलिस ने सुन्नी थाना में प्राथमिकी दर्जकर दोनों की तलाश शुरू की। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसके अलावा आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों व सतलुज के किनारों में तलाशी अभियान चलाया था। एएसपी शिमला गौरवजीत सिंह ने बताया कि कुलदीप का शव सतलुज से बरामद किया गया है। पुलिस लापता बेटी की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed