Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The female students drew applause with their performance of a Rajasthani dance.

Shimla News: छात्राओं ने राजस्थानी नृत्य की प्रस्तुति देकर बटोरी वाहवाही

Wed, 04 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The female students drew applause with their performance of a Rajasthani dance.
गेयटी में लॉरिएट स्कूल के बच्चों ने जमाया रंग
विज्ञापन

कुलपति डॉ. महावीर सिंह ने सम्मानित किए मेधावी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। गेयटी थियेटर के बहुउद्देशीय हॉल में बुधवार को लॉरिएट पब्लिक स्कूल भराड़ी का वार्षिक समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान छात्राओं ने राजस्थानी नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।


कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. महावीर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की जबकि किरण सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। समारोह का आगाज पारंपरिक स्वागत और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिली। इन प्रस्तुतियों ने सभागार में मौजूद दर्शकों का मन मोह लिया और पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इसके बाद स्कूल की कार्यकारी निदेशक डॉ. मीरा सिंह ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर वर्षभर की शैक्षणिक, खेलकूद और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की उपलब्धियां साझा कीं। समारोह के अंत में शैक्षणिक, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article