फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The episode of the subjugation of the serpent Kaliya was narrated during the story.Search for this on Google

Shimla News: कथा में सुनाया कालिया नाग दमन प्रसंग

Mon, 29 Jun 2026 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
The episode of the subjugation of the serpent Kaliya was narrated during the story.Search for this on Google
शिमला। राजधानी के गंज बाजार स्थित सनातन धर्म सभा के राधा-कृष्ण मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन सोमवार को गोवर्धन धारण और कालिया नाग दमन प्रसंग सुनाया गया। दोपहर 3:00 बजे के बाद शुरू हुई कथा में कथावाचक भक्तिवेदांत विनोद गोस्वामी महाराज ने कहा कि जब-जब धर्म की हानि और अधर्म का विस्तार होता है, तब-तब भगवान विभिन्न रूपों में अवतरित होकर धर्म की पुनः स्थापना करते हैं। गोवर्धन पर्वत प्रसंग सुनाते हुए उन्होंने कहा कि प्रकृति का सम्मान और संरक्षण मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि प्रकृति से ही जीवन का आधार प्राप्त होता है। वहीं इंद्र के प्रसंग के माध्यम से उन्होंने बताया कि अहंकार का अंत निश्चित है और ईश्वर के समक्ष किसी का अभिमान नहीं टिकता। सभा के प्रचार मंत्री सुमन पाल दत्ता ने बताया कि एक जुलाई को समापन दिवस पर भगवान जगन्नाथ की भव्य बाजार परिक्रमा निकाली जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article