फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The entire city is troubled by the traffic jam near the Auckland Tunnel

Shimla News: ऑकलैंड टनल के पास लगने वाले जाम से पूरा शहर परेशान

Thu, 08 Aug 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
The entire city is troubled by the traffic jam near the Auckland Tunnel
सुबह और शाम के समय सड़क पर लग जाती हैं वाहनों की कतारें, हजारों लोग जूझने को हैं मजबूर
विज्ञापन

आईजीएमसी जाने वाले मरीजों को भी होती है परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला के संजौली-लक्कड़ बाजार मार्ग पर ऑकलैंड टनल के पास हर रोज लगने वाले यातायात जाम से हजारों लोग जूझने को मजबूर हैं।
हालत यह है कि सुबह और शाम को पीक ऑवर्स में यहां घंटों लोग जाम में फंसे रहते हैं। यहां लगने वाला जाम पूरे शहर के यातायात को प्रभावित करता है। ऑकलैंड टनल के पास जाम के लगने की मुख्य वजह यहां पर लक्कड़ बाजार की ओर से चार सड़कों का मिलना है। ऐसे में यहां पर वाहनों का अधिक दबाव होने के कारण संजौली से विक्ट्री टनल तक वाहनों की कतारें लग जाती है। यहां लगने वाले ट्रैफिक जाम से सुबह के समय स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों के अलावा सरकारी कर्मचारी, आईजीएमसी अस्पताल जाने वाले मरीज और आम जनता जूझने को मजबूर हैं। ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी वाहनों की आवाजाही को सुचारू करने के लिए हर संभव कोशिश करते हैं लेकिन वाहनों की अधिक संख्या के आगे वह भी बेबस नजर आते हैं। सरकार के पास भी इससे निपटने के लिए न ही कोई समाधान है और न ही इससे निपटने के लिए भविष्य में किसी योजना पर काम किया जा रहा है।



यह है यातायात जाम की वजह
ऑकलैंड टनल के बाहर संजौली, भराड़ी, आरकेएमवी और लक्कड़ बाजार की ओर से चार तरफ से वाहन आते हैं। चार तरफ से एक साथ वाहन आने से यहां पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है। सबसे अधिक दिक्कत सुबह के समय पेश आती है, क्योंकि यहां पर ऑकलैंड स्कूल के अलावा राजकीय कन्या महाविद्यालय भी है। इसके अलावा आईजीएमसी न्यू ओपीडी में जांच करवाने के लिए आने वाले लोग भी इसी मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में यहां सुबह के 9:00 से 10:00 बजे तक हजारों वाहनों की आवाजाही होती है।
विज्ञापन




इनसेट
आरकेएमवी मार्ग पर दोनों ओर खड़े रहते हैं वाहन
आरकेएमवी के लिए जाने वाले मार्ग को टनल बनने के बाद वनवे कर दिया है। ऐसे में भराड़ी और लक्कड़ बाजार की ओर से लांगवुड और आरकेएमवी जाने वाले वाहन टनल से होकर दूसरी ओर मुड़ते हैं। आरकेएमवी के आसपास इस मार्ग के वनवे होने के बाद दोनों तरफ बेतरतीब ढंग से दोनों ओर वाहन पार्क किए जा रहे हैं। आरकेएमवी कॉलेज और ऑकलैंड स्कूल में छुट्टी के समय यहां पर वाहनों का गुजरना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में मार्ग पर जाम लग जाता है और इससे मुख्य मार्ग का यातायात भी प्रभावित होता है। इससे हर रोज हजारों विद्यार्थी जूझने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article