{"_id":"6ac8dc7d20be3b0514034526","slug":"the-deity-sahib-kuikanda-nag-tandi-will-depart-for-the-kullu-dussehra-festival-accompanied-by-his-entourage-shimla-news-c-178-1-ssml1034-171935-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: 18 को देवता साहिब कुईकंडा नाग तांदी लाव-लश्कर के साथ कुल्लू दशहरा पर्व को होंगे रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: 18 को देवता साहिब कुईकंडा नाग तांदी लाव-लश्कर के साथ कुल्लू दशहरा पर्व को होंगे रवाना
विज्ञापन
18 को देवता साहिब कुईकंडा नाग तांदी लाव-लश्कर के साथ कुल्लू दशहरा पर्व को होंगे रवाना
. देवता संग 200 किलोमीटर पैदल यात्रा कर देवलू संग 21 अक्तूबर को पहुंचेंगे डालपुर कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)।
कुल्लू दशहरे में शामिल होने के लिए देवता साहिब कुईकंडा नाग तांदी 18 अक्तूबर को अपने देवलुओं और श्रद्धालुओं के साथ रवाना होंगे। देवता साहिब 21 अक्तूबर को ढालपुर पहुंचेंगे। करीब 200 किलोमीटर लंबी पैदल यात्रा में 500 से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। क्षेत्र में देवता की यात्रा को लेकर उत्साह का माहौल है। नित्थर उपतहसील की पलेही पंचायत के तांदी और कुठेड़ पंचायत के कुईकंडा में देवता साहिब के भव्य मंदिर हैं। हिमरी, गढ़, नारायणगढ़ और सिरीगढ़ क्षेत्र के लाखों लोगों की देवता के प्रति गहरी आस्था है। देवता साहिब मणिमुख के साथ त्रिशूल स्वरूप में कुल्लू दशहरे में शिरकत करेंगे। बताया जा रहा है कि पिछली बार देवता साहिब 365 साल बाद कुल्लू दशहरे में शामिल हुए थे। इस बार भी देवता अपने लाव-लश्कर के साथ दशहरे में पहुंचेंगे। देवता साहिब कुईकंडा नाग तांदी के गूर विनोद ठाकुर और मंदिर कमेटी के कारदार कमलेश रावत ने बताया कि 18 अक्तूबर को सुबह 7:00 बजे तांदी मंदिर से यात्रा शुरू होगी। यात्रा कंडागई, च्वाई, गुगरा, खनाग, जलोड़ी जोत, घ्यागी, बरनाला और शनि मंदिर सहित विभिन्न स्थानों से होकर गुजरेगी। इस दौरान श्रद्धालु प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर दुर्गम पहाड़ी रास्तों से पैदल यात्रा करेंगे। कुईकंडा नाग तांदी को बूढ़ी नागिन माता का ज्येष्ठ पुत्र माना जाता है। घ्यागी में स्थित माता के मंदिर में भी श्रद्धालु दर्शन करेंगे। देवता की यात्रा के दौरान खानपान सहित अन्य व्यवस्थाओं का खर्च श्रद्धालु अपनी श्रद्धा के अनुसार वहन कर रहे हैं।