Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The decision on restoring 20 routes of Punjab will be taken on this day, bus services are closed after vandali

Himachal: पंजाब के 20 रूट बहाल करने पर इस दिन होगा फैसला, तोड़फोड़ के बाद बंद हैं बस सेवाएं

Wed, 09 Apr 2025 10:21 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 09 Apr 2025 10:21 AM IST
सार

पंजाब से होते हुए एचआरटीसी की करीब 200 बसें रोजाना संचालित होती हैं, अमृतसर की घटना के बाद पंजाब में एचआरटीसी की बसों से तोड़ फोड़ की कोई घटना नहीं हुई है। 

विज्ञापन
The decision on restoring 20 routes of Punjab will be taken on this day, bus services are closed after vandali
एचआरटीसी बसें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में रात्रि ठहराव वाले 20 रूट बहाल करने को लेकर जल्द फैसला होगा।  निगम प्रबंध निदेशक की अध्यक्षता में 11 अप्रैल को होने वाली समीक्षा बैठक में मौजूदा परिस्थितियों पर विचार-विमर्श कर बस सेवा शुरू करने पर निर्णय लिया जाएगा। 21 मार्च की रात अमृतसर में रात्रि ठहराव के लिए खड़ी बसों से तोड़फोड़ की गई थी और स्प्रे पेंट से खालिस्तान लिखा गया था। इसके बाद निगम ने पंजाब में रात्रि ठहराव वाले सभी 20 रूटों पर बस सेवा बंद कर दी थी।
विज्ञापन


पंजाब से होते हुए एचआरटीसी की करीब 200 बसें रोजाना संचालित होती हैं, अमृतसर की घटना के बाद पंजाब में एचआरटीसी की बसों से तोड़ फोड़ की कोई घटना नहीं हुई है। निगम प्रबंधन ने बसों और चालक-परिचालकों की सुरक्षा सुनिश्चित होने के बाद बसों का संचालन शुरू करने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed