फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The death of three drowned in rivers boom, two people missing.

नदियों के उफान में तीन की डूबकर मौत, दो लोग बहे

Wed, 22 Apr 2015 09:35 AM IST
Updated Wed, 22 Apr 2015 09:35 AM IST
विज्ञापन
 The death of three drowned in rivers boom, two people missing.

मूसलाधार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। प्रदेश में पिछले चौबीस घंटों के दौरान बहने और डूबने से दो लोगों की मौत हो गई है जबकि दो अभी लापता हैं।

विज्ञापन


चंबा के सटाला नाले में दो युवक पानी के तेज बहाव में बह गए। तीसा के अंदवास के रहने वाले अमृतपाल (21) पुत्र नूतन लाल व हरीश (18) पुत्र किशन चंद (किश्नू) घराट पर अनाज पिसवाने के लिए घर से निकले।
विज्ञापन


सटाला नाले के पास अचानक हरीश का पांव फिसल गया और वह नाले में बह गया। उसे बचाने के लिए अमृतपाल ने भी पानी में छलांग लगा दी लेकिन वह भी बह गया। दोनों अभी लापता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनभर स्थानीय लोग और पुलिस इन्हें तलाशने में जुटे रहे लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। तहसीलदार अजय पराशर ने बताया कि बुधवार को गोताखोर बुलाए गए हैं। सुबह युवकों की तलाश के लिए गोताखोर पानी में उतरेंगे।

नाले में मिला प्रधान का शव

 The death of three drowned in rivers boom, two people missing.

मणिकर्ण घाटी में मूसलाधार बारिश से सोमवार देर शाम करीब छह बजे शाट नाले की चपेट में आने से जल्लूग्रां पंचायत के पूर्व प्रधान राम दयाल की मौत हो गई है।

घटना उस समय हुई जब राम दयाल शाट नाले से सटी पहाड़ी में भेड़ - बकरियां चरा रहे थे। दर्जनों भेड़-बकरियां भी लापता बताई जा रही हैं। इस दौरान उनका बेटा भी साथ था, जो बाल बाल बच गया।

तहसीलदार भुंतर सतपाल जसवाल ने कहा कि उन्हें इसकी सूचना मंगलवार करीब छह बजे पटवारी के जरिये मिली। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाने को कहा गया है।

बताया जा रहा कि राम दयाल शाट नाले के साथ सटी पहाड़ी में अपनी भेड़-बकरियों को चराने गया था। उनका ठहराव (डेरा) भी यहां नाले के आसपास ही था।

भारी बारिश आने से नाले का जलस्तर एकाएक बढ़ने से वह और उनकी दर्जनों भेड़-बकरियां इसकी चपेट में आ गई। मृतक के बेटे ने पिता के बहने की सूचना ग्रामीणों को दी।

सूचना पाकर मौके पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें ढूंढने का प्रयास किया और करीब 300 फीट दूर से पूर्व प्रधान का शव नाले से बरामद हुआ। तहसीलदार भुंतर एसपी जसवाल ने कहा कि परिजनों को फौरी राहत दी जाएगी।

छात्र की डूबने से मौत

 The death of three drowned in rivers boom, two people missing.
बलघाड़ पंचायत के पपलाह में सीर खड्ड में नहाने उतरे एक छात्र की डूबने से मौत हो गई। मंगलवार दोपहर को पपलाह के ईश्वर दत्त और कमलेश कुमारी का बेटा ऋषभ अपने दोस्त सचिन और पंकज के साथ सीर खड्ड किनारे नहाने गए थे।

तीनों नदी किनारे नहा रहे थे कि अचानक पानी के तेज बहाव से ऋषभ पानी की गहराई से बाहर नहीं निकल पाया। सचिन और पंकज ने शोर मचाया। शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और खड्ड में कूदकर उसे बचाने का प्रयास किया।

इन्होंने छात्र को पानी से बाहर तो निकाल दिया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। बेटे की मौत से माता-पिता सुधबुध खो बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed