Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The cowshed collapsed in Mana village, half a dozen houses were evacuated

Shimla News: माणा गांव में गोशाला ढही, आधा दर्जन मकान करवाए खाली

Thu, 07 Aug 2025 06:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Updated Thu, 07 Aug 2025 06:10 AM IST
विज्ञापन
The cowshed collapsed in Mana village, half a dozen houses were evacuated
पधर (मंडी)। पाली पंचायत के पिपली माणा गांव में बुधवार को भूस्खलन से गोशाला ढह गई। मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फोरलेन कटिंग होने से माणा गांव में जमीन लगातार धंस रही है। इससे पूर्व आधा दर्जन रिहायशी मकान खतरे की जद में आए हैं। एक रिहायशी मकान ढह गया है। बुधवार को भारी बारिश में गोशाला ढह गई। प्रभावित दलीप सिंह पुत्र स्वर्गीय रूप लाल ने बताया कि घटना के समय गोशाला में मवेशी बंधे हुए थे। उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया। भूस्खलन होने से एनएच से ऊपर सभी रिहायशी मकानों को खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने आधा दर्जन रिहायशी मकान खाली करवा दिए हैं। प्रभावितों को प्रशासन ने किराये के मकानों में ठहरने की व्यवस्था करवाई है। एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ठाकुर ने बताया कि धंस रहे माणा गांव में खतरे को देखते हुए परिवारों को सुरक्षित स्थान को शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed