फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   the cost of the himalyan guchchi mushroom increased by Rs. 6 thousand rupees Within seven months

सात माह में छह हजार बढ़े गुच्छी के दाम, इतने रुपये में बिक रहा किलो

Sat, 24 Nov 2018 10:09 AM IST
धर्मेंद्र बोज्ञाटो, अमर उजाला, रामपुर बुशहर
धर्मेंद्र बोज्ञाटो, अमर उजाला, रामपुर बुशहर Updated Sat, 24 Nov 2018 10:09 AM IST
विज्ञापन
the cost of the himalyan guchchi mushroom  increased by Rs. 6 thousand rupees Within seven months

पिछले सात माह में ही औषधीय गुणों से भरपूर गुच्छी के दाम छह हजार रुपये बढ़ गए। अंतरराष्ट्रीय रामपुर लवी मेले में एक किलो गुच्छी के दाम 15000 रुपये वसूले जा रहे हैं। अप्रैल में हुए राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले में गुच्छी अधिकतम 9 हजार रुपये प्रति किलो तक बिकी थी।

विज्ञापन


दाम आसमान में होने से इसके खरीदार कम ही मिल रहे हैं। गुच्छी से बने व्यंजनों को फाइव स्टार होटलों में परोसा जाता है। इसका उपयोग कई जीवनरक्षक दवाइयां बनाने में भी किया जाता है।
विज्ञापन


ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में प्राकृतिक रूप से उगने वाली गुच्छी कई बीमारियों में रामबाण है। इसमें विटामिन बी, डी, सी और के की मात्रा अधिक होती है, जो दिल के मरीजों के लिए बहुत उपयोगी है। कुछ लोग इसे ताकत के लिए भी खाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे महंगी सब्जी का दर्जा

the cost of the himalyan guchchi mushroom  increased by Rs. 6 thousand rupees Within seven months

पहाड़ी क्षेत्रों में गुच्छी कई लोगों की आजीविका का मुख्य साधन है। हालांकि इसे ढूंढना आसान नहीं। पहाड़ों में बिजली की गड़गड़ाहट के बाद यह जमीन से प्राकृतिक तौर पर बाहर निकलती है। गुच्छी का कारोबार रोहड़ू, रामपुर, चंबा और कुल्लू में ज्यादा होता है।

लवी मेला मैदान में किन्नौरी मार्केट में दुकान सजाए पोवारी निवासी मालगिरी नेगी, रंजीत नेगी, यशवंती और संजीव ने बताया कि गुच्छी गुणकारी सब्जी है। इसलिए इसके दाम भी अधिक रहते हैं। दाम अधिक होने से लोग कम मात्रा में खरीदारी कर रहे हैं।

गुच्छी को सबसे महंगी सब्जी का दर्जा है। कुछ साल पहले तो इसके दाम 25 से 30 हजार रुपये किलो तक पहुंच चुके थे। देश में ही नहीं, विदेशों में भी इसकी खूब डिमांड रहती है। अमेरिका, यूरोप, फ्रांस, इटली और स्विट्जरलैंड के लोग इसे पसंद करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed