{"_id":"61548d5e8ebc3e0df94e6325","slug":"the-code-of-conduct-screw-on-police-constable-recruitment-the-department-wrote-a-letter-to-the-election-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: पुलिस कांस्टेबल भर्ती पर आचार संहिता का पेच, विभाग ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: पुलिस कांस्टेबल भर्ती पर आचार संहिता का पेच, विभाग ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र
Thu, 30 Sep 2021 02:22 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 30 Sep 2021 02:22 AM IST
सार
कांस्टेबल के 1334 पदों के लिए प्रस्तावित पुलिस भर्ती पर अब भारत निर्वाचन आयोग की आदर्श आचार संहिता की वजह से पेच फंस गया है। पुलिस मुख्यालय ने इस संबंध में हिमाचल प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय को पत्र लिखकर स्थिति स्पष्ट करने को कहा है।
विज्ञापन
हिमाचल पुलिस भर्ती।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एक अक्तूबर से शुरू होने वाली कांस्टेबल के 1334 पदों के लिए प्रस्तावित पुलिस भर्ती पर अब भारत निर्वाचन आयोग की आदर्श आचार संहिता की वजह से पेच फंस गया है। वैसे तो पुलिस मुख्यालय ने सरकार की अनुमति के बाद इन पदों को भरने के लिए 10 सितंबर को अधिसूचना जारी कर दी थी। अधिसूचना में स्पष्ट किया था कि संबंधित जिले की जिला भर्ती कमेटी भर्ती के शेड्यूल और स्थान के बारे में अलग से अधिसूचना जारी की जाएगी। भर्ती का जिलावार व श्रेणीवार आरक्षण भी अलग से अधिसूचित किया जाएगा। एक अक्तूबर से भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू होना है।
विज्ञापन
ऐसे में जिलावार अधिसूचना जारी करनी जरूरी हो गई है। आचार संहिता लागू होने के बाद अब नई अधिसूचना पर असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। सूत्रों के अनुसार पुलिस मुख्यालय ने इस संबंध में हिमाचल प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय को पत्र लिखकर स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। पत्र में यह भी बताया गया है कि भर्ती को लेकर अधिसूचना पहले जारी हो चुकी है। साथ ही जिस एक महीने में चुनाव की प्रक्रिया पूरी होनी है उस मियाद के दौरान पुलिस की भर्ती के लिए सिर्फ ऑनलाइन आवेदन लिए जाने हैं। ऐसे में भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से चुनावों की तैयारियों में काई दिक्कत नहीं होगी। अब सीईओ ऑफिस के निर्णय के बाद ही भर्ती की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन