फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The case of unscientific mountain cutting for NH reached the High Court, alleging negligence.

Mandi: एनएच के लिए अवैज्ञानिक तरीके से पहाड़ काटने का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, लापरवाही का लगाया आरोप

Fri, 10 Oct 2025 11:00 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 10 Oct 2025 11:00 AM IST
सार

राष्ट्रीय राजमार्ग-003 (अटारी–लेह) के हमीरपुर से मंडी खंड के निर्माण कार्य में कथित अवैज्ञानिक कटाई और लापरवाही को लेकर हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की गई है। 

विज्ञापन
The case of unscientific mountain cutting for NH reached the High Court, alleging negligence.
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 राष्ट्रीय राजमार्ग-003 (अटारी–लेह) के हमीरपुर से मंडी खंड के निर्माण कार्य में कथित अवैज्ञानिक कटाई और लापरवाही को लेकर हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की गई है। यह याचिका डॉ. अनुपमा सिंह निवासी देवधार ने केंद्र सरकार व अन्य संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध दायर की गई है। 10 अक्तूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। दायर याचिका के तथ्यों के अनुसार तल्याहड़ से लागधर के बीच एनएच-003 के निर्माण कार्य में पहाड़ियों की अवैज्ञानिक कटाई, नालों में मलबा फेंकने और प्राकृतिक जलधाराओं के प्रवाह को मोड़ने जैसी गंभीर अनियमितताएं की जा रही हैं। इन कारणों से क्षेत्र में भूस्खलन, कृषि भूमि और मकानों को नुकसान तथा जन संपत्ति को भारी क्षति पहुंची है।

विज्ञापन

याचिकाकर्ता ने बताया कि उन्होंने इस विषय पर पहले भी कई बार आवाज उठाई थी और सितंबर 2024 में प्रदर्शन भी किया था। इसके बाद उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और राज्य मंत्री अजय टम्टा से भी मुलाकात कर मामला उठाया था। उन्होंने बताया कि तीन वर्ष बीत जाने के बावजूद सड़क निर्माण कार्य अधूरा है। अब तक केवल लगभग 20 प्रतिशत कार्य ही पूरा हुआ है। जो काम हुआ है, उसकी गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। याचिका में मांग की गई है कि एक स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच समिति गठित करे, जो परियोजना की गुणवत्ता, सुरक्षा और प्रगति का मूल्यांकन करे। बता दें कि निर्माणाधीन एनएच 003 वाया कोटली, धर्मपुर से होकर गुजरता है। इन दिनों इस एनएच के चौड़ीकरण का कार्य जारी है। पूर्व में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (मोर्थ) के अधिकारियों की मनमानी के खिलाफ धर्मपुर विधायक चंद्रशेखर भी नौ दिन तक आमरण अनशन पर बैठ चुके हैं। इसके बाद मोर्थ की पीआईयू हमीरपुर को खत्म करते हुए शिमला में नई पीआईयू स्थापित की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed