फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The capital will have a hi-tech sanitation system, with garbage being collected from every household.

Shimla News: राजधानी में हाईटेक होगी सफाई व्यवस्था, हर घर से उठेगा कूड़ा

Wed, 19 Nov 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
The capital will have a hi-tech sanitation system, with garbage being collected from every household.
जीपीएस और क्यूआर कोड आधारित सफाई व्यवस्था लागू करने की तैयारी कर रहा नगर निगम, भराड़ी से शुरू होगा ट्रायल
विज्ञापन

वित्त संविदा समिति की बैठक में प्रस्ताव को दी मंजूरी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी की सफाई व्यवस्था अब हाईटेक होने जा रही है। शहर में कितने घरों से रोज कूड़ा उठा, कितने समय में यह भरयाल कूड़ा संयंत्र तक पहुंचाया गया इसकी हर मिनट की जानकारी नगर निगम अधिकारियों को मिल जाएगी।

निगम प्रशासन ने जीपीएस और क्यूआर कोड आधारित सफाई व्यवस्था लागू करने का फैसला लिया है। नगर निगम की वित्त संविदा एवं योजना समिति ने भी बुधवार को इसे ट्रायल आधार पर शुरू करने को मंजूरी दे दी है। शहर के भराड़ी वार्ड से इस व्यवस्था को लागू किया जा रहा है। इसमें ट्रायल सफल रहने पर इसे शहर के बाकी वार्डाें में भी लागू कर दिया जाएगा। नगर निगम के अनुसार भराड़ी वार्ड में हर घर पर क्यूआर कोड लगाए जा रहे हैं। सुबह कूड़ा उठाने जाने वाले कर्मचारी को यह क्यूआर कोड स्कैन करना अनिवार्य होगा। इससे नगर निगम को पता लग जाएगा कि कर्मचारी ने कितने घरों से कूड़ा उठाया है।
विज्ञापन

नगर निगम के अनुसार इससे हर घर से कूड़ा उठना सुनिश्चित हो जाएगा। कूड़ा उठाने वाले सैहब सोसायटी के कर्मचारी अभी इस व्यवस्था का विरोध कर रहे हैं लेकिन नगर निगम का दावा है कि इसे जल्द लागू कर दिया जाएगा। महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि क्यूआर कोड से निगम को आनलाइन ही पता चल जाएगा कि कितने घरों से कूड़ा उठा है। शहर में अभी जो लोग कूड़ा न उठने की शिकायतें देते हैं, उसकी सच्चाई का भी पता लगेगा। इससे सफाई व्यवस्था में काफी सुधार आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




वाहनों की आवाजाही पर भी रहेगी नजर
नगर निगम सभी कूड़ा ढोने वाले वाहनों पर जीपीएस लगा रहा है। इससे निगम को इन वाहनों की मूवमेंट की पलपल की जानकारी मिलती रहेगी। अभी कई वार्डाें में दोपहर बाद कूड़ा उठ रहा है। चालकों का कहना है कि यातायात जाम से देरी से गाड़ियां पहुंच रही हैं। निगम को अब इसकी पूरी जानकारी मिलेगी। साथ ही एक दिन में गाड़ियां कितनी किलोमीटर चली, किस रूट पर चलाई गई, इसकी भी पूरी जानकारी मिलेगी। शहर में 60 हजार से ज्यादा घरों से कूड़ा उठता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article