फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The busines increase soon affter subh Murut of marrigae

शादी और धार्मिक समारोह के बंपर आयोजन

Fri, 04 Nov 2022 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
The busines increase soon affter subh Murut of marrigae
शादियों के शुभ मुहूर्त के बाद
विज्ञापन

चढ़ेगा राजधानी का कारोबार
दिसंबर से मार्च तक शादियों के हैं कई मुहूर्त
खरीदारी के लिए बाजार में उमड़ने लगे ग्राहक
कपड़े, जूते, ऊनी कपड़ों और पूजा सामग्री की सबसे ज्यादा मांग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। त्योहारी सीजन के बाद सुस्त पड़ा राजधानी का कारोबार अब फिर चढ़ने लगा है। शुभ मुहूर्त शुरू होने से लोग नवंबर से धार्मिक कार्यक्रम करवा सकते हैं। वहीं इस बार दिसंबर से अगले तीन महीने तक शादियों के कई मुहूर्त हैं। जिले में अगले महीने ही सैकड़ों शादियां होनी हैं। ऐसे में लोग शादी समारोहों के लिए खरीदारी करने बाजार पहुंचने लगे हैं।
शहर के बाजारों में कपड़े, जूते, कॉस्मेटिक्स, ऊनी कपड़ों की मांग बढ़ने लगी है। अनाज मंडी में भी राशन की खरीद बढ़ी है। आने वाले दिनों में राशन की खरीदारी में तेजी आने की उम्मीद है। शहर के कारोबारियों के अनुसार अप्रैल और मई के बाद दिसंबर से शादियों के मुहूर्त शुरू हो रहे हैं। यह ऐसा सीजन होता है कि सेब समेत बाकी फसलों का पैसा किसानों बागवानों के पास आ जाता है। साथ ही खेतों और बगीचों में काम भी लगभग खत्म हो जाता है। ऐसे में ज्यादातर लोग अप्रैल मई के बाद दिसंबर से मार्च तक के महीनों में शादी समारोह रखते हैं। इस बार भी दिसंबर में शादियों के काफी मुहूर्त हैं। इसके चलते आने वाले दिनों में खरीदारी बढ़ने की उम्मीद है। सर्दी की जल्दी दस्तक से लोग अभी से गर्म ऊनी कपड़े खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

शिमला व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष अजय सरना ने कहा कि सर्दी और शादियों के लिए हर तरह के सामान की मांग बढ़ रही है। अगले दो महीने में अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। दीवाली के बाद कारोबार मंदा हो गया था, लेकिन अब शुभ मुहूर्त में समारोह शुरू होने से कारोबार चढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जियों और फलों के दाम बढ़े
राजधानी में सब्जियों और फलों के दाम भी बढ़े हैं। जिले के ग्रामीण इलाकों से सब्जियों की आपूर्ति घटने के कारण टमाटर, फ्रासबीन के रेट 50 रुपये प्रति किलो से ज्यादा चल रहे हैं। सेब के दाम भी 60 रुपये प्रति किलो तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed