फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The bride and groom had to cross the overflowing nala after getting married

Chamba: दूल्हा-दुल्हन को विवाह बंधन में बंधने के बाद जान जोखिम में डालकर पार करना पड़ा उफनता नाला

Mon, 01 Aug 2022 08:46 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 01 Aug 2022 08:46 PM IST
सार

चंबा जिले के बड़ग्रांम गांव के नाले पर पुल नहीं है। बरसात के मौसम में नाले का जलस्तर बढ़ जाता है।  ऐसे में विवाह बंधन में बंधने के बाद घर लौट रहे दूल्हे और दुल्हन को जान जोखिम में डालकर उफनता नाला पार करना पड़ा। 

विज्ञापन
The bride and groom had to cross the overflowing nala after getting married
दूल्हा-दुल्हन को जान जोखिम में डालकर पार करना पड़ा उफनता नाला। - फोटो : संवाद

विस्तार

विवाह बंधन में बंधने के बाद घर लौट रहे दूल्हे और दुल्हन को जान जोखिम में डालकर उफनता नाला पार करना पड़ा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के बड़ग्रांम गांव के नाले पर पुल नहीं है। बरसात के मौसम में नाले का जलस्तर बढ़ जाता है। चंबा जिले के भरमौर क्षेत्र के बुलन पंचायत डुग्घ गांव में कुठार गांव से बरात आई थी। रात भर शादी की रस्में निभाने के बाद रविवार को नई नवेली दुल्हन की विदाई हुई। वापसी पर बरातियों समेत नवदंपती को बड़ग्राम गांव में उफनते नाले को जान जोखिम में डालकर पार करना पड़ा। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि कई बार सरकार और प्रशासन से नाले पर जल्द पुल बनाने की गुहार लगाई गई है।

विज्ञापन


विज्ञापन


नाले पर पुल बनाने का काम कछुआ चाल से चल रहा है। इससे लोगों में भारी नाराजगी है। बड़ग्रांम पंचायत के उपप्रधान सुनील कुमार और ग्रामीणों में पिंकू राम, मौजू राम, अभिषेक, विशाल और बिट्टू राम ने बताया कि कई बार स्थानीय प्रशासन को भी अवगत करवाया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उधर, लोनिवि के अधिशासी अभियंता संजीव महाजन ने बताया कि पुल का निर्माण कार्य तीव्र गति से चलाने के लिए ठेकेदार को आदेश दिए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed