फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The BJP will launch a massive public outreach campaign across the state.

Shimla News: भाजपा प्रदेशभर में चलाएगी व्यापक जनसंपर्क अभियान

Tue, 04 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The BJP will launch a massive public outreach campaign across the state.
रविदास कलश यात्रा, तिरंगा यात्रा और विशाल धरना-प्रदर्शन की तैयारियों पर बैठक में बनी रणनीति
विज्ञापन

कांग्रेस के खिलाफ बूथ स्तर तक चलेगा अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। भारतीय जनता पार्टी जिला शिमला की बैठक मंगलवार को दीपकमल चक्कर में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष कमल ठाकुर ने की।

बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों और जनजागरण कार्यक्रमों को लेकर चर्चा कर आगामी रणनीति तय की गई। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी सुमित शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। सुमित शर्मा ने कहा कि भाजपा प्रदेशभर में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाएगी। उन्होंने बताया कि संत शिरोमणि गुरु रविदास की कलश यात्रा, भाजपा का विशाल धरना-प्रदर्शन, 10 से 15 अगस्त तक तिरंगा यात्रा अभियान और 8 अगस्त को शिमला में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसमें भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सुमित शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के लगभग चार वर्षों के कार्यकाल में प्रदेश की जनता पूरी तरह निराश हो चुकी है। जनविरोधी नीतियों, विकास कार्यों में ठहराव, राजनीतिक प्रतिशोध और प्रशासनिक विफलताओं के कारण कांग्रेस सरकार के खिलाफ पूरे प्रदेश में जन आक्रोश है। उन्होंने कहा कि पंचायत और जिला परिषद चुनावों में कांग्रेस लगातार बैकफुट पर है और जनता का विश्वास तेजी से भाजपा के पक्ष में बढ़ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह प्रत्येक कार्यक्रम को जनभागीदारी का उत्सव बनाते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करें। बैठक में सुरेश भारद्वाज, रवि मेहता, संजय सूद, कर्ण नंदा, कमल सूद, प्यार सिंह कंवर, संजीव दृष्टा, गुरमीत सिंह और विजय परमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article