शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, ये तोहफा देगी सरकार!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग में कार्यरत पैरा टीचर्स के लिए अच्छी सूचना है। सरकार उन्हें जल्द ही नियमित करने जा रही है। सरकार की ओर से नीति भी बनाई जा चुकी है।
मंगलवार को विधानसभा में कांग्रेस विधायक आशा कुमारी की ओर से पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की ओर से यह जवाब दिया गया।
प्रदेश में 2003-2004 से लेकर अब तक 2089 पैरा टीचर्स कार्यरत हैं। उन्हें नियमित करने के लिए सरकार की ओर से नीति बनाई जा चुकी है। जल्द इसे क्रियान्वयन किया जाएगा।
एक साल में 2061 अनुबंध कर्मी रेगुलर
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि एक जनवरी 2013 से लेकर 31 दिसंबर 2013 तक सरकार ने कुल 2061 अनुबंध कर्मचारियों को विभिन्न विभागों में नियमित किया है।
वर्तमान में सरकार ने 31 मार्च 2014 को छह साल का सेवाकाल पूरा कर चुके अनुबंध कर्मचारियों को नियमित करने के निर्देश जारी किए हैं।
वर्ष 2013 में नियमितीकरण के लिए 31 मार्च 2013 को छह साल का सेवाकाल पूरा करने की शर्त थी। मुख्यमंत्री ने यह जानकारी ज्वालामुखी के विधायक संजय रतन के सवाल के जवाब में सदन में दी।