फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The battle for ticket for the Mandi Lok Sabha seat in the BJP reached Delhi

मंडी लोकसभा सीट के लिए भाजपा में टिकट की जंग दिल्ली पहुंची

Sun, 17 Mar 2019 11:30 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी/शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी/शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 17 Mar 2019 11:30 AM IST
विज्ञापन
The battle for ticket for the Mandi Lok Sabha seat in the BJP reached Delhi

हिमाचल में लोकसभा चुनाव के लिए सबसे हॉट बनी मंडी सीट के लिए भाजपा में टिकट की जंग अब दिल्ली तक पहुंच गई है। पंडित सुखराम के पोते आश्रय शर्मा के पीछे-पीछे टिकट के एक अन्य दावेदार कारगिल हीरो व ब्रिगेडियर खुशहाल सिंह ठाकुर भी दिल्ली पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


टिकट के तीसरे चाहवान पूर्व सांसद महेश्वर सिंह पहले से ही वहां डेरा डाले हुए हैं। ये नेता केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं और सीएम जयराम ठाकुर के गृह क्षेत्र से सिटिंग सांसद रामस्वरूप की जगह अपने लिए टिकट मांग रहे हैं। 
विज्ञापन


प्रचार अभियान छोड़कर आश्रय शर्मा दिल्ली में डटे दादा सुखराम की शरण में पहुंच गए हैं, वहीं बिग्रेडियर खुशहाल ठाकुर ने भी शनिवार को दिल्ली का रुख कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी संसदीय क्षेत्र की सियासत में समीकरण बनाने और बिगाड़ने के लिए मशहूर पंडित सुखराम और महेश्वर सिंह भी अपने समर्थकाें सहित दिल्ली में डटे हैं। ये सब नेता अपनी सियासी गोटियां फिट करने में जुटे हैं।

मौजूदा सांसद भी प्रचार में कूदे

ऐसे में भाजपा के लिए सिरदर्द बने आश्रय और कतार में लगे महेश्वर के अलावा खुशहाल भाजपा आलाकमान के सामने अपना-अपना पक्ष मजबूती से रखेंगे। इस सबके बीच मौजूदा सांसद रामस्वरूप मंडी संसदीय क्षेत्र में चुनावी प्रचार में कूदे हुए हैं।

उनके पक्ष में खुद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रचार अभियान भी शुरू कर चुके हैं।दूसरी तरफ भाजपा में मचे घमासान के बीच कांग्रेस के टिकट के दावेदार कौल सिंह ठाकुर ने दिल्ली का रुख कर लिया है। 

2014 में भी था पैनल में नाम, अब भी लड़ने को तैयार-ब्रिगेडियर खुशहाल ठाकुर
हार मानने वालों में से नहीं हूं। सही समय का इंतजार है-आश्रय शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed