फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The Bashla Panchayat informed the administration about the incident

Shimla News: तेंदुए के हमले में 15 बकरियों की मौत, डोडरा क्वार के बाजे राम को भारी नुकसान

Fri, 09 Oct 2026 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
The Bashla Panchayat informed the administration about the incident
बशला पंचायत ने प्रशासन को दी घटना की सूचना, प्रभावित पशुपालक को मुआवजा दिलाने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू।
तहसील रोहड़ू की बशला पंचायत के जंगल में तेंदुए के हमले से डोडरा क्वार निवासी पशुपालक बाजे राम को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। वीरवार को जंगल में तेंदुए ने बकरियों के झुंड पर हमला कर दिया। इसमें पशुपालक बाजे राम की 15 बकरियों की मौत हो गई। एक साथ इतनी बकरियों की मौत से प्रभावित पशुपालक के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। घटना के बाद बशला पंचायत ने प्रशासन को इसकी सूचना देकर प्रभावित पशुपालक को मुआवजा दिलाने की मांग की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बशला पंचायत की ओर से प्रशासन को पूरे मामले से अवगत करवा दिया गया है। पंचायत प्रधान हैप्पी बनीत मेहता ने बताया कि प्रभावित पशुपालक को हुए नुकसान के संबंध में प्रशासन को सूचना दे दी गई है और नियमानुसार मुआवजा दिलाने की मांग की गई है। इस घटना से जंगलों के आसपास पशुपालन करने वाले ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। क्षेत्र में कई परिवार पशुपालन और बकरी पालन के माध्यम से अपनी आजीविका चलाते हैं। ऐसे में जंगली जानवरों के हमलों में पशुओं की मौत होने से उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है। पंचायत ने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर नुकसान का आकलन करने और प्रभावित पशुपालक को उचित मुआवजा उपलब्ध करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed