{"_id":"60a3a56d8ebc3e1156262bfe","slug":"the-age-group-of-18-to-44-have-to-book-the-slot-for-vaccination-two-days-before","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीनेशन के लिए दो दिन पहले बुक करना होगा स्लॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीनेशन के लिए दो दिन पहले बुक करना होगा स्लॉट
Tue, 18 May 2021 05:01 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 18 May 2021 05:01 PM IST
सार
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ .सुरेखा चोपड़ा ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण की सुविधा के तहत कोविड पोर्टल पर जिला शिमला में 24 मई 2021 के टीकाकरण के लिए स्लॉट बुकिंग 22 मई को होगी। 27 मई के टीकाकरण के लिए 25 मई को और 31 मई के टीकाकरण के लिए स्लॉट बुकिंग 29 मई को होगी।
विज्ञापन
कोरोना टीका
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिमला जिले में 18 से 44 वर्ष की आयु के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए दो दिन पहले स्लॉट बुकिंग करवानी होगी। यह पंजीकरण सुविधा लोगों के लिए तय दिनों में दोपहर 1 बजे तक रहेगी। पात्र व्यक्ति https://www.cowin.gov.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ .सुरेखा चोपड़ा ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण की सुविधा के तहत कोविड पोर्टल पर जिला शिमला में 24 मई 2021 के टीकाकरण के लिए स्लॉट बुकिंग 22 मई को होगी।
विज्ञापन
27 मई के टीकाकरण के लिए 25 मई को और 31 मई के टीकाकरण के लिए स्लॉट बुकिंग 29 मई को होगी। जिला वैक्सीन अधिकारी डॉ. मुनीष सूद ने बताया कि पंजीकरण के बाद प्रत्येक पंजीकरण दाता को रजिस्ट्रर मोबाइल पर एक एसएमएस आएगा, इसके बाद ही पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण मानी जाएगी। बताया कि वैक्सीन लगाने के लिए ऑनलाईन पोर्टल पर ही पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा, अन्य कोई भी प्रक्रिया मान्य नहीं होगी।
विज्ञापन