फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The 45-day long Kinnaur Kailash Yatra started, a group of devotees departed chanting the praises of Lord Shiv

Himachal: किन्नौर कैलाश की यात्रा शुरू, 328 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना; ब्रह्म कमल तोड़ने पर जुर्माना

Tue, 15 Jul 2025 03:50 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ( किन्नौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ( किन्नौर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 15 Jul 2025 03:50 PM IST
सार

 पहले यह यात्रा केवल 15 दिन के लिए थी, लेकिन इस बार श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए इसकी अवधि बढ़ाकर 45 दिन कर दी गई है।

विज्ञापन
The 45-day long Kinnaur Kailash Yatra started, a group of devotees departed chanting the praises of Lord Shiv
किन्नौर कैलाश के लिए रवाना हुआ श्रद्धालुओं का जत्था - फोटो : संवाद

विस्तार

भगवान शिव के शीतकालीन प्रवास स्थल किन्नौर कैलाश की वार्षिक यात्रा मंगलवार से आधिकारिक रूप से शुरू हो गई। यह पवित्र यात्रा 30 अगस्त तक जारी रहेगी। 19,850 फीट की ऊंचाई पर स्थित धार्मिक स्थल के लिए पहले दिन 328 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा।

विज्ञापन


आयु वर्ग के अनुसार मेडिकल व्यवस्था
प्रशासन ने यात्रा के लिए 16 से 60 वर्ष तक के श्रद्धालुओं को बिना मेडिकल जांच के जाने की अनुमति दी है। 60 से 70 वर्ष आयु वर्ग के श्रद्धालुओं को तांगलिंग में स्वास्थ्य जांच के बाद ही यात्रा पर भेजा जाएगा। इस पवित्र यात्रा के दौरान किसी भी श्रद्धालु को ब्रह्म कमल तोड़ने की अनुमति नहीं होगी। उल्लंघन करने पर 1000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

 

व्यवस्थित प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था
जिला नोडल अधिकारी शबनम मेहता, किन्नौर कैलाश यात्रा संचालन समिति पोवारी तांगलिंग के अध्यक्ष प्रीतम सिंह नेगी, उपाध्यक्ष पावन कुमार नेगी, सचिव नरेश कुमार व वरिष्ठ सलाहकार भूपेंद्र ने बताया कि पहले दिन 100 ऑनलाइन और 228 ऑफलाइन पंजीकरण हुए। सभी यात्रियों से 200 रुपये ग्रीन टैक्स लिया गया। टोकन देकर यात्रा की अनुमति दी गई।

यात्रा मार्ग पर 20 पुलिसकर्मी, होमगार्ड, 7 वन विभाग कर्मी, 3 मेडिकल स्टाफ और चिकित्सक तैनात किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 6 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। दो बेस कैंप तांगलिंग गांव, दो मीलिंग खट्टा और दो गुफा क्षेत्र में लगाए गए हैं।

श्रद्धालुओं की सुविधा पर विशेष ध्यान
जिला पर्यटन अधिकारी एवं उपमंडाधिकारी कल्पा अमित कल्थाइक ने बताया कि यात्रा की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि सफाई व्यवस्था बनाए रखें और ब्रह्म कमल जैसे दुर्लभ पौधों को क्षति न पहुंचाएं। उन्होंने बताया कि 21 से 25 जुलाई तक ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल सुबह 11 बजे से खोला जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed